Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



पौराणिक मेले हमारी पहचान : सीएम त्रिवेंद्र

टिहरी/ देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत बूढ़ा केदार धाम (टिहरी) में गुरू कैलापीर देवता पौराणिक बग्वाल बलराज मेला-2018 के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हमारे पौराणिक मेले हमारी पहचान है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने बूढ़ा केदार में 01 करोड 32 लाख रूपये की लागत से संगम आस्था पथ बनाये जाने, क्षेत्र में रोड़वेज बस संचालन, गुरू कैलापीर देवता पौराणिक बग्वाल बलराज मेले को राजकीय मेला घोषित किये जाने, बालगंगा विकासखण्ड की मांग नीति आयोग को भेजे जाने, भटवाडी बूढ़ाकेदार मार्ग सर्वेक्षण कराये जाने एवं बालगंगा सेन्दुल महाविधालय का राजकीयकरण किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। बूढ़ाकेदार क्षेत्र के विकास के लिए भी योजना बनायी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 व 8 अक्टूबर को देहरादून में आयोजित हुए इन्वेस्टर समिट में देश-विदेश के निवेशकों ने प्रदेश में 01 लाख 25 हजार करोड रूपये का निवेश करने की इच्छा जतायी है। जिसमे से 23 हजार करोड़ रूपये का निवेश पहाडों पर किये जायेंगे। टिहरी झील के आसपास पर्यटन गतिविधियों को बढावा देने के लिए कुछ समझौते हो गये हैं और कुछ की प्रक्रिया चल रही है। यदि बड़े संस्थान टिहरी झील के आस-पास आ जाते हैं तो इन क्षेत्रों में होम स्टे आदि योजनाएं विकसित होंगी। पिरूल से रोजगार की अपार सम्भावनाओं के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि चीड का व्यावसायिक उपयोग कर बायोडीजल, तारपीन का तेल, तारकोल तथा शेष रहे अवशिष्ट से बिजली पैदा की जायेगी। उन्होने कहा कि इस प्रकार के प्रयोग पिथौरागढ़ में किये जा रहे हैं। जनपद टिहरी में भी पिरूल बहुतायत में होता है। महिलाएं स्वंय सहायता समूह बनाकर इस कार्य को कर सकती है। सरकार महिलाओं को इन कार्यो के लिए प्रशिक्षण देगी। उन्होने कहा कि सरकार चीड की पत्तियों/पिरूल एवं देवदार की पत्तियों को खरीदने की योजना बना रही है। गैस के अलावा इन पत्तियों से तैयार नुडल्स द्वारा भी भोजन बनाया जा सकता है। उन्होने कहा कि प्रदेश के लिए 150 मेगावाट बिजली मात्र पिरूल से ही पैदा की जा सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने क्षेत्र में ट्राउट फिश जो की बहुत मंहगी बिकती है का पालन करने का सुझाव दिया। साथ ही डमैस्क रोज की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने रूपये 10 लाख बूढ़ाकेदार धाम के लिए दिये जाने की घेषणा की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, मेला समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक बलबीर नेगी, संजय नेगी, आनन्द बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment