Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



पौड़ी और अल्मोड़ा में सबसे अधिक पलायन

पलायन आयोग के उपाध्यक्ष ने ली बैठक

अल्मोड़ा । उत्तराखण्ड पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डा0 एस0एस0 नेगी ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि आयोग द्वारा राज्य में पलायन पर सर्वे करने हेतु समस्त जनपदों का भ्रमण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत 10 वर्षों में पर्वतीय जनपदों में अधिक पलायन हुआ है जिसमें अन्य जनपदों की अपेक्षा पौड़ी और अल्मोड़ा में सबसे अधिक पलायन हुआ है। उन्होंने इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से पलायन का कारण और उसे रोकने हेतु सुझाव प्राप्त किये। बैठक में कृषि विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि कृषि कार्यों में जंगली जानवारों द्वारा फसलों को नुकसान पहुॅचाना एक मुख्य समस्या है। इसके अलावा महिलाओं को कृषक का दर्जा दिया जाय ताकि डी0बी0टी0 योजना का लाभ सीधे महिलाओं तक पहुॅचाया जा सके जिससे महिलाओं की आर्थिकी में वृद्वि होगी। विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा कहा गया कि पहाड़ में आवागमन की बड़ी समस्या जिसके न होने से यहाॅ पर फसल, फलो का उचित मूल्य नहीं मिल पाता और काश्तकार अपने उत्पादों को सस्ते दामो पर बेचने को मजबूर हो जाता है। उद्यान विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में मिर्च, आलू, गडेरी, बहुतायत में उगाया जाता है लेकिन सड़कों से लगे क्षेत्रों के अलावा अन्य दूर दराज के काश्तकारों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। बैठक में यह भी बताया गया कि पलायन का एक और कारण विपणन की समस्या है। जिस कारण कृषक अपने उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त करने से रह जाते है। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा कहा गया कि शिक्षा व्यवस्था में प्रत्येक गाॅव में खुले प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों की नियुक्ति होना जरूरी है पहाड़ से पलायन रोकने हेतु गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था विद्यालय में भरपूर स्टाॅफ के अलावा हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम से पठन-पाठन कुछ हद तक पलायन पर रोक लगा सकता है। इसके अलावा पर्यटन सर्किट के रूप में अनछुए पर्यटक स्थलों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देकर पलायन पर रोक लगायी जा सकती है। इस बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन, पर्यटन, उद्योग, रेशम, चाय विकास बोर्ड आदि विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने सुझाव उपाध्यक्ष के सम्मुख रखे गये। बैठक में उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी विभागों के सुझावों एवं समस्याओं का विश्लेषण करने के पश्चात् रिर्पोट सरकार को सौंपी जायेगी और उसके बाद पलायन को रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि पलायन आयोग का मुख्य उददेश्य पलायन को रोकने एवं ग्रामीण विकास को बढ़ाना है इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि महिलाओं के विशेष योजनायें चलाये जाने की जरूरत है। पहाड़ों में महिलायें आर्थिकी का मुख्य आधार है। इस अवसर पर अपर आयुक्त ग्राम्य विकास डा0 आर0एस0 पोखरिया, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, शोध अधिकारी पलायन आयोग जी0बी0 चन्द्रानी, गोविन्द सिंह धामी, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आलोक जोशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment