Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



पौड़ी में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का सीएम त्रिवेन्द्र ने किया शुभारम्भ

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नया बस अड्डा पौड़ी में अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित करते हुए कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य है, जहां सभी प्रदेश वासियों को निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत जल्द ही बच्चों व बुजुर्गों के लिए निशुल्क ओपीडी की भी सुविधा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से राज्य में पूरी तरह से समर्पित एयर-एम्बुलेंस शुरू हो जायेगी।

पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने में यह योजना होगी मददगार

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत निर्मित होने वाले निरन्तर बनते रहेंगे, इसकी कोई सीमा निर्धारित नही है, जब तक सबके कार्ड नही बन जाते इसकी प्रक्रिया जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी पौड़ी का जिक्र आता है, हमारे सामने पलायन की तस्वीर उभरती है। यह एक कड़वी सच्चाई है कि पलायन की मार पौड़ी जिले पर सबसे ज्यादा पड़ी है। हम इस स्थिति को बदलने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं। इसके लिये बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, और रोजगार के मुद्दों पर कार्य किया जा रहा है।

प्रति वर्ष 5 लाख रूपये के निशुल्क ईलाज की मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पौड़ी जिले की भौगोलिक स्थितियों को करीब से देखा है। हमारे पहाड़ों में कई बार लोगों को इलाज के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हम नहीं चाहते कि कोई गरीब व्यक्ति पैसों की कमी के कारण बेहतर इलाज के लिए तरसता रह जाए। इसलिए हमने संकल्प लिया है कि हम सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया के भाव को चरितार्थ करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है। इस योजना से उत्तराखंड के 5 लाख 37 हजार गरीब परिवारों को लाभ मिल रहा है, लेकिन हमारे प्रदेश में लाखों परिवार ऐसे हैं, जो बीपीएल श्रेणी में नहीं आते हैं, और न ही उनके पास बड़े अस्पतालों में उचित इलाज के लिए पर्याप्त पैसा है। इसलिए प्रदेश के सभी 23 लाख परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध हो इसके लिए अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना शुरू की गई है। आज यूनिवर्सल हेल्थ कवर स्कीम शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है।

26 जनवरी से पूरी तरह समर्पित एयर एम्बुलेंस होगी शुरू

उन्होंने कहा कि इस योजना में राज्य के सभी परिवार, कैंसर और हृदयरोग जैसी 1350 बीमारियों का साल में पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज सरकारी और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में करवा सकते हैं। आज अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना को पौड़ी में विधिवत रूप से शुरू करने के लिए आपके बीच आने का सौभाग्य मिला है। पिछली 25 दिसंबर को अटल जी की जयंती के अवसर पर हमने इस योजना की शुरुआत की है। मुझे यह बताते हुए खुशी है कि अब तक प्रदेश में मात्र 12 दिन में ही अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत 1 लाख 34 हजार 968 गोल्डन कार्ड बन चुके हैं, इसी तरह आयुष्मान भारत योजना के भी नवासी हजार गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। कुल मिलाकर उत्तराखंड में 1061 लोग इन योजनाओं का फायदा ले चुके हैं। पौड़ी में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के 17 हजार 262 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। पौड़ी में अब तक 25 लोगों ने अटल आयुष्मान योजना के तहत लाभ लेने के लिए क्लेम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना को बहुत ही सरल बनाने की कोशिश की गई है। हमारी कोशिश है कि प्रदेशवासियों का अच्छा स्वास्थ्य रहे। गम्भीर बीमारी में लोगों को काफी धन खर्च करना पड़ता है। परंतु अब इस कैशलैस योजना से लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी। बिना पैसे के भी ईलाज सम्भव होगा। 99 सरकारी व 66 प्राईवेट चिकित्सा संस्थान इसमें चयनित हैं। सरकारी अस्पतालों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा देने के लिए निजी अस्पताल भी आगे आएंगे। योजना के तहत जल्द ही बच्चों व बुजुर्गों के लिए निशुल्क ओपीडी की भी सुविधा दी जाएगी। 26 जनवरी से राज्य में पूरी तरह से समर्पित एयर-एम्बुलेंस शुरू की जाएगी। अभी भी हम आवश्यकता होने पर गम्भीर रोगियों के लिए हेलीकाप्टर उपलब्ध करवाते हैं। परंतु एयर एम्बुलेंस पूरी तरह से इसी काम के लिए समर्पित होगी।

Leave A Comment