Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती : कुलपति अन्नपूर्णा नौटियाल

आनलाईन कार्यशाला का आयोजन

देहरादून | हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर एक आनलाईन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर अन्नपूर्णा नौटियाल रही । कुलपति ने पर्यावरण के महत्व को बताते हुए कहा कि पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसके लिए आवश्यक है कि हम सभी अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखें और उसे नुकसान होने से बचाएँ। इस कार्यशाला के समन्वयक प्रोफेसर ए. के पांडेय, संकाय एवं विभागाध्यक्ष विधि विभाग ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पर्यावरण दिवस एवं उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। परिसर निदेशक प्रोफेसर ए ए बौराई ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यशाला की संयोजिका डॉ ममता राणा ने कार्यशाला की विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफ़ेसर एम.के रमेश, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय बैंगलोर, प्रोफेसर पी.एस जसवाल, एस.आर.एम विश्वविद्यालय सोनीपत एवं प्रोफ़ेसर जीएन सिन्हा यूपीईएस देहरादून थे। तीनों मुख्य वक्ताओं ने पर्यावरण विधि एवं उसकी नीतियों पर्यावरण एवं सतत विकास तथा ई वेस्ट प्रबंधन के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य पर विस्तार से चर्चा किया। मुख्य वक्ताओं ने बताया कि पर्यावरण जीवन है, इसके बिना जीवन संभव नहीं और पर्यावरण यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि बहुत कुछ है । यदि मानवता को बचाना है तो हम सभी को पर्यावरण के प्रति सचेत होना होगा, वृक्षों को लगाना होगा, प्रदूषण फैलाने से बचना होगा। पर्यावरण का ध्यान रखते हुए ही हमको विकास करने की आवश्यकता है, पर्यावरण को नुकसान पहुँचा कर नहीं। ई वेस्ट के प्रबंधन पर जोर दिया जाना आवश्यक है। यद्दपि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए गए हैं फिर भी यह काफी नहीं है। इस प्रकार मुख्य वक्ताओं ने पर्यावरण के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा किया। इस कार्यक्रम के मॉडरेटर डॉक्टर सुधीर कुमार चतुर्वेदी, डॉ विशाल गुलेरिया एवं मुकेश रावत थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रोफ़ेसर सुभाष गुप्ता ने दिया। इस कार्यक्रम में डाॅ. रामप्रकाश, डाॅ. आलोक कुमार यादव, हिमानी बिष्ट, हंसराज बिष्ट, अन्य शिक्षक, छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित थे।

Leave A Comment