Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



प्रत्येक शिक्षक अपनी भूमिका का पूर्णतया निर्वहन करे : रावत

uk-cm

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित गुरूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिक्षा, साहित्य, खेल,ललित कला, अदम्य शौर्य,पत्रकारिता, कानूनी, उद्योग के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक की समाज के लिए पथ प्रदर्शक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत में प्राचीन समय से ही गुरू -शिष्य परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को सबसे बड़ी श्रद्धांजली होगे की प्रत्येक शिक्षक अपनी भूमिका का पूर्णतया निर्वहन कर समाज में पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में टेक्नोलाॅजी की तीव्र गति के कारण शिक्षा पद्धति में भी बदलाव की आवश्यकता है। शिक्षा में विभिन्न तकनीकि का प्रयोग करना अनिवार्य है। श्री रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार का निरन्तर प्रयासरत है कि उत्तराखण्ड शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बना रहे एवं अन्य राज्य के लिए भी रोल माॅडल बने। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण शिक्षा एवं ज्ञान के बिना संभव नहीं है। शिक्षा के माध्यम से मानव शक्ति को किस तरह उत्कृष्ठ बनाया जाए इसके लिए सबको सामुहिक रूप से प्रयास करना होगा। इस अवसर पर जनपद के विशिष्ट व्यक्तियों एवं प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में सत्यमित्रानन्द गिरी जी, डाॅ प्रणव पाण्ड्या, डाॅ विष्णुदत्त राकेश, सुरेन्द्र कुमार, बीना शास्त्री, पीयूषकान्त दीक्षित, डाॅ हरिगोपाल शास्त्री, ब्रहम्स्वरूप ब्रहमचारी, वी.के.शर्मा, आलोक कुमार , अवनीत कुमार घिल्डियाल, डाॅ ईश्वर भारद्वाज, गंगा सभा के अध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा। खेल, ललित कला एवं अदम्य शौर्य के लिए रियो ओलम्पिक में प्रतिभाग करने वाली हाॅकी खिलाड़ी वन्दना कटारिया, आरती सैनी, हर्षवर्धन शर्मा, राम मोहन शर्मा, सुरेन्द्र सिंह रौतेला, नीरा कौशिक, भारत भूषण, बबली, आयुशी जैन। पत्रकारिता, उद्योग जगत एवं कानूनविद के रूप में प्रसंशनीय योगदान के लिए कमलकान्त बुधकर, कौशल सिखोला, एस.एस.जयशववाल, पी.एस.चैहान, खालिद जहीद, मोहनलाल सचदेवा, सदानन्द जखमोला, मधुकान्त प्रेमी, संतोष चैहान, राधिका नागरथ के अलावा शिक्षकों एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। अर्द्धकुम्भ एवं कांवड़ मेले के सफल आयोजन कराने पर जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ एवं एस.एस.पी. राजीव स्वरूप को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ललित फर्सवाण, पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार, सचिव गृह एवं सूचना महानिदेशक विनोद शर्मा, सतपाल ब्रहमचारी, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. पुरूषोत्तम शर्मा, चौधरी राजेन्द्र सिंह, राव अफाक अली, सफाई कर्मचारी आयेग के अध्यक्ष किरण बाल्मिकि आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment