Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



प्रथम मिनी क्रॉसकंट्री रेस का हुआ आयोजन

dehradun

देहरादून। मदर्स डे के अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती विमलादेवी प्रथम मिनी क्रॉसकंट्री रेस का आयोजन रविवार सुबह किया गया। यह रेस रविवार आज प्रातः 6 बजे प्रारंभ हुई। इस मिनी क्रॉसकंट्री रेस का आयोजन बालावाला स्थित श्रीगुरुरामराय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया। इस क्रॉसकंट्री रेस में आसपास के क्षेत्रों से आये अलग-अलग स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया। यह रेस गुरुरामराय पब्लिक स्कूल से शुरू होकर बालावाला के गुल्लरघाटी रोड पर भगवान सिंह चौक स्थित शिव मंदिर तक हुई तथा वहां से वापिस होकर पुनः श्रीगुरुरामराय पब्लिक स्कूल पहुंची। इस रेस में बालक एवं बालिका दो वर्ग की दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमे बालक वर्ग की क्रमश: 5 किमी. एवं बालिका वर्ग की 3 किमी. की दौड़ आयोजित की गई। इस क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्व मैराथन धावक मुकेश शर्मा द्वारा किया गया। रेस के दौरान प्रतिभाग करने वाले स्कूली बच्चों के लिए आयोजकों द्वारा चिकित्सा सुविधा एवं रिफ्रेशमेंट ड्रिंक्स आदि की व्यवस्था भी की गई थी। इस मिनी क्रॉस कंट्री रेस में बालक वर्ग में क्रमशः दीपक रावत (हिल क्वीन स्कूल), राहुल गुसाईं (श्री गुरु रामराय बालावाला), एवं राहुल पुरोहित श्री गुरु रामराय बालावाला) प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा बालिका वर्ग में खुशी राणा (देहरादून वर्ल्ड स्कूल), अम्बिका पंवार (श्री गुरु रामराय बालावाला) एवं शिवानी रावत ( देहरादून वर्ल्ड स्कूल) क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। विजय प्रतिभागियों को क्रमशः 1500 रुपये, 1000 रुपये व 500 रुपये नगद पुरस्कार के साथ ही ट्रैक सूट दिए गए वहीं एक अन्य बालिका कृतिका पांडेय को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मिनी क्रॉस कंट्री रेस के आयोजक उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्व मैराथन धावक मुकेश शर्मा ने बताया कि इस रेस का उद्देश्य छात्रों के बीच खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि वे समय-समय पर ऐसे आयोजन करते रहेंगे।

Leave A Comment