Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



प्रदेश के किसानों को शून्य ब्याज दर पर कृषि ऋण जल्द: मुख्यमंत्री

हरिद्वार/देहरादून | प्रदेश के किसानों को शीघ्र ही शून्य ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जायेगा कृषि ऋणः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार कोरी घोषणा करने वाली सरकार नही है। हम जिस कार्य को करने की घोषणा करेंगे उसको पूर्ण करना हमारा उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों के व्यापक हित में राज्य के किसानों को शीघ्र ही शून्य ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराये जायेंगे। पहले किसानों को 02 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराये जा रहे थे, अब यही ऋण किसानों को शून्य ब्याज दर पर उपलब्ध कराये जायेंगे। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही किसानों को उनकी आय दुगनी करने की दिशा में भी मदद मिलेगी। मंगलवार को झबरेडा विधानसभा के अन्तर्गत स्व.लाला आशाराम विद्यावती महेश्वरी धर्मार्थ चिकित्यालय सेवा भारती झबरेडा का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार जो बात अपनी घोषणा में कहेगी उसे पूर्ण भी करेगी। हम वही वायदे करते है जो पूरे हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों को धान का ऑनलाइन भुगतान किया गया है और भविष्य में गन्ना किसानों के लिए भी ऐसी ही योजना बनायी जोयगी ताकि उनका समय पर भुगतान किया जा सके। इसके लिए सरकार मिलों पर सख्ती बरतेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बिना एपीएल और बीपीएल का भेद किये सभी के लिए पांच लाख रूपये के निशुल्क ईलाज की सुविधा के लिए अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना शुरू की है। राज्य वासियों से अनुरोध है कि इस योजना का लाभ उठायें। जिन लोगों को आयुष्मान कार्ड नही बना और उन्हें उपचार की जरूरत है तो वह बिना कार्ड पहले जिलाध्सिविल अस्पताल में भर्ती हो जाये वहीं उनका कार्ड बनेगा और फिर उचित उपचार का लाभ वह उठा पाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पात्र व्यक्तियों के अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के कार्ड बनाये जायेंगे। इसके लिये कोई समय सीमा निर्धारित नही है। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार खेल महाकुंभ के जरिये प्रतिभाओं को आगे ला रही हैं। इकबालपुर फाटक के निर्माण और झबरेड़ा स्टेशन के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से बात करने की बात मुख्यमंत्री ने कही। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने झबरेड़ा विधान सभा में रूडकी-लाठरदेवा-झबरेड़ा मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक केन्द्र उच्चीकरण करने, चै.भरत सिंह डी.ए.वी. इण्टर काॅलेज की जमीन पर मिनी स्टेडियम बनाये जाने, मंगलौर रूड़की रोड़ से झबरेड़ा बाईपास इकबालपुर झबरेड़ा सड़क के प्रथम चरण के निर्माण की की घोषणा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने टीलाखाला व गणेशपुर के नाले से अतिक्रमण हटाये जाने, ग्राम उदलहेडी में पानी की टंकी लगाये जाने, ग्राम ठसका में अम्बेडकर पार्क का सौन्दर्यीकरण, सिद्धपीठ ग्राम लाठर देवाहूण में गणेश मन्दिर का सौन्दर्यीकरण, विधानसभा क्षेत्र कलियर के वट वृक्ष शहीद स्मारक जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को फाँसी दी गई थी शहीद स्मारक का सौन्दर्यीकरण, विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा में युवाओं को रोजगार दिलाने हेतु रोजगार मेले का आयोजन, झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र से मिले उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में प्रवेश द्वार बनाये जाने, विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा में हैण्ड पम्पों से दूषित पानी आने की जाँच कराने, झबरेडा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में 75 हैण्डपम्प लगाये जाने, नगर पंचायत झबरेड़ा में एक पानी की टंकी का निर्माण कराये जाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साढ़े चार साल में देश को नई दिशा दी है आज विदेश की बड़ी ताकतें देश के सम्मान में नतमस्तक हैं। उन्होंने कहा आज प्रदेश की सरकार ईमानदारी से लोगों के हितों का कार्य कर रही है। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा पूरे प्रदेश में 23 लाख परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ की योजना से समस्त प्रदेश को जो सबसे बड़ी सहुलियत स्वस्थ्य सेवा के लिए राज्य सरकार ने दी है वह पूरे देश में एक उदाहरण है। पांच लाख की तक की धनराशि से प्रदेश के किसी भी अस्पताल में निशुल्क उपचार मिलेगा। प्रदेश का किसी भी किसान को एक लाख तक और महिलाओं के समूह पाँच लाख तक का लोन जीरो प्रतिशत ब्याज पर 26 जनवरी से प्रदेश में दिये जाने की तैयारी सरकार द्वारा कर ली गयी है। विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि उनकी विधानसभा में करीब 54 करोड़ की लागत के विकास कार्य चल रहे हैं। कार्यक्रम में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप चैधरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार ठाकुर नरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चैहान आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment