Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा का एक ही विकल्प “आप ” : अनूप नौटियाल

anoopnautiyalदेहरादून। प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों और राजनैतिक हालातों के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जिम्मेदार हैं। सालों से विकास की राह देख रहे प्रदेशवासी राजनेताओं के भ्रष्टाचार और उनकी कार्यशैली से बुरी तरह से त्रस्त हो चुके हैं। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्य समिति अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने कही है। नौटियाल ने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा की सत्ता सुख पाने की लालसा ने प्रदेश की छवि को देश के आगे शर्मशार कर दिया है। दोनों ही पार्टियों के नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी को अपना लक्ष्य मानकर प्रदेश की जनता से किए गए वायदों और जनहित की बात को भूलकर स्वयंहित साधने में लगे हैं। बेहद दुर्भाग्य का विषय यह है कि सत्ताधारी और विपक्ष दोनों पार्टियों के मंत्री और नेता अपनी साख बचाने के लिए बेहद निम्न स्तरीय हथकंडों का इस्तेमाल करने पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री रह चुके हरीश रावत अपने कारनामों और भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देने की जगह अब देहरादून की जनता के बीच जाकर अपना कसूर पूछ रहे हैं। जब कि हाल ही में विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर उनके खिलाफ सार्वजनिक हुई स्टिंग सीडी पर उन्होंने चुप्पी साधी हुई है। कांग्रेस सरकार के कई जमीन घोटालों, खनन, भूमाफियाओं से साठगांठ और जनविरोधी निर्णयों के आरापों का जवाब भी आज तक प्रदेश की जनता को नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी प्रदेश को ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने के लिए संकल्परत है। प्रदेश भर में जनता को जागरूक करने में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता का बेहद सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। आम आदमी पार्टी प्रदेश के विकास को लेकर विकल्प तलाश रहे प्रदेशवासियों के विश्वास पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का सपना प्रदेश का चहुमुखी विकास करना और आम आदमी के चेहरे पर खुशहाली लाना है।

Leave A Comment