Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



प्रदेश में दो आवासीय वाल्मिकी विद्यालय प्रारम्भ किए जा रहे है :रावत

cm
प्रदेश में दो आवासीय वाल्मिकी विद्यालय प्रारम्भ किए जा रहे है। इसमें पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। सोमवार को बीजापुर में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में मिलने आए वाल्मिकी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से भेंट की। मुख्यमंत्री  रावत ने कहा कि राज्य सरकार वाल्मिकी समाज व सफाई कर्मचारियों की चिंताओ से वाकिफ है। वाल्मिकी समाज की समस्याओं के निदान के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्रों के मिलने में जो दिक्कतें आ रही हैं, उनके कानूनी समाधान के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाल्मिकी स्वच्छकारों के लिए अंशदायी बीमा योजना प्रारम्भ की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में 50 हजार रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया गया है। एक वाल्मिकी कल्याण कोष स्थापित किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सफाई कर्मचारियों को पेंशन व पीएफ का पैसा मिलने में दिक्कतें न हों। वाल्मिकी समाज की आवास संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए संसदीय सचिव राजकुमार को मलिन बस्तियों व वाल्मिकी बस्तियों के नियमितिकरण की जिम्मेवारी दी गई है। मुख्यमंत्री  रावत ने कहा कि वाल्मिकी समाज के अग्रणी लोग अपने समाज में चेतना उत्पन्न करें। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग को राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समकक्ष शक्तियां प्रदान की जाएंगीं। महिला सफाई कर्मचारियों को सुबह के समय में कुछ शिथिलता दिए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि जितना सम्भव हो सकता है, किया जाएगा। जब नगर पालिकाओं में संसाधनों का नए सिरे से वितरण किया जाएगा तो यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सफाई कर्मचरियों के हित सुरक्षित रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के पद पहले लगभग 3430 जिन्हें कि बढ़ाकर 5225 कर दिया गया है। सीएम ने बैठक में उपस्थित सचिव शहरी विकास डीएस गब्र्याल को इन पदों की संख्या में वृद्धि कर 6000 करने के निर्देश दिए। नायकों के पदों की संख्या को 321 से बढ़ाकर 350 करने के निर्देश दिए। जैसे-जैसे नगर पालिकाओं की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, सफाई कर्मचारियों के हित में और भी निर्णय लिए जाएंगे। इस अवसर पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किरनपाल, उपाध्यक्ष सिकंदर पंवार सहित बड़ी संख्या में वाल्मिकी समाज के प्रबुद्धजन मौजूद थे।

Leave A Comment