Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



प्रदेश में हुनर का वातावरण बनाने की जरुरत: रावत

cm_uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में हुनर का वातावरण बनाने तथा तालीम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बतायी है। प्रदेश में शिक्षा पर सबसे अधिक खर्च होने के बाद भी उसका अपेक्षित लाभ न मिलना चिंता का विषय है। प्रदेश में उत्तर प्रदेश की अपेक्षा अधिक डिग्री व इण्टर कालेज, हाईस्कूल, आईटीआई, पाॅलिटेक्निक व इंजीनियरिंग कालेज होने के बावजूद हम उनका कितना फायदा ले पा रहे हैं, यह हमे देखना होगा। रविवार को भगतसिंह कालोनी अधोईवाला में 690.10 लाख की लागत से निर्मित अल्पसंख्यक कल्याण भवन का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि इस भवन के बनने से अल्पसंख्यक कल्याण से संबंधित विभिन्न विभागों को एक ही स्थान पर संचालित करने से लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधायें उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा हम सबको मिलजुल कर एक दूसरे की समस्याओं व तकलीफों को समझकर उनका निराकरण करना होगा, तभी हम अपने सूबे को बेहतर बना सकेंगे। गुरबत दूर होने से ही तरक्की की जा सकती हैं। हम अपने सूबे की तरक्की के लिए क्या कर सकते हैं, यह हमारी सोच होनी चाहिए। समाज के 20-25 लाख गरीबों को अपने पांवो पर खडे होने तथा उन्हें विकास की दौड में शामिल करने के लिए हमें प्रयास करने होंगे। उन्होंने अल्पसंख्यकों को उनकी आबादी के हिसाब से रोजगार उपलब्ध कराने तथा लोक सेवा आयोग आदि में प्रतिनिधित्व दिये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें तालीम पर विशेष ध्यान देना होगा तभी हम तरक्की कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण के लिए गठित विभिन्न आयोग व बोर्ड आदि भी अच्छी तालीम वालो को कोचिंग आदि की मदद देने के लिए भी आगे आये, सरकार इसमें उनका सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश में नये मदरसों की मदद के लिए भी योजना बनायी जायेगी। कब्रस्तानो की चाहरदीवारी के लिए तीन वर्षीय योजना के लिए 129 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास समाज के सभी वर्गों का समान रूप से कल्याण का है। उन्होंने रायपुर में 10 कि0मी0 सी.सी.मार्ग, अधोईवाला क्षेत्र में ट्यूब वैल तथा क्षेत्र के पार्क में हाईमास लाइट लगाये जाने की घोषणा भी की।

Leave A Comment