Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया

kedar

बुधवार अपराह्न साढ़े तीन बजे प्रधानमंत्री मोदी पीएमओ से वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीधे सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से जुड़े। सबसे पहले उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने उन्हें केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद मोदी ने ड्रोन से निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य सचिव से पूछा कि मंदिर के चबूतरे का कितना विस्तार हुआ। सिंह ने कहा कि 1500 वर्ग मीटर से बढ़ाकर अब इसे 4125 वर्ग मीटर कर दिया है। फर्श पर पत्थर बिछाने का कार्य चल रहा है। मोदी ने पूछा कि क्या सरस्वती नदी में जाने का रास्ता ठीक हो गया। मुख्य सचिव ने कहा कि बर्फ पड़ी होने से अभी काम शुरू नहीं हो पाया, बर्फ पिघलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने बताया कि मंदाकिनी और सरस्वती नदियों के संगम स्थल से मंदिर तक 270 मीटर तक जमा 12 फीट मलबा हटा दिया गया है। मंदिर तक 50 फीट चौड़ाई का मार्ग निर्माणाधीन है। 24 भागों में बंटे इस मार्ग के 20 पैनल में सतह के कार्य पूरे हो चुके हैं।  उन्होंने बताया कि आदि शंकराचार्य कुटीर एवं संग्रहालय निर्माण का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। गरुड़चट्टी से श्री केदारनाथ 3.5 किमी पैदल मार्ग पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इसमें 1.6 किमी का कार्य पूर्ण हो गया है। गौरीकुंड से लिंचौली होते हुए श्री केदारनाथ मार्ग के चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। सिंह ने बताया कि केदारनाथ में हिमस्खलन और भूस्खलन से बचाव के लिए 300 मीटर में बैरियर और ड्रेनेज का निर्माण चल रहा है। उन्होंने अगले तीन महीने में कार्य पूरा होने का भरोसा दिया। मोदी बीच-बीच में मुख्य सचिव को कुछ सुझाव भी देते रहे। अपराह्न पौने चार बजे ड्रोन ने सोनप्रयाग से उड़ान भरी। लगभग 20 मिनट में ड्रोन केदारनाथ पहुंच गया। इस दौरान वहां मौसम साफ रहा, हालांकि ड्रोन के ऊपर-नीचे की लोकेशन बदलने से कई बार मौके की तस्वीरें साफ नजर नहीं आई।  मोदी ड्रोन के जरिए सरस्वती व मंदाकिनी नदियों के बाढ़ सुरक्षा व घाटों का निर्माण, मंदिर का चबूतरा और पीछे की सुरक्षा दीवार और अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। जब ड्रोन केदारनाथ धाम से गुजरा, उस वक्त भी वहां तेजी से निर्माण कार्य चल रहे थे।

Leave A Comment