Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



प्रधानमंत्री से गुहार लगाकर पूछेंगे कि ‘‘मेरू बजट कख गय’’ : रावत

HARISH-RAWAT

 बीजापुर हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि 18 मार्च के बाद राज्य में जो भी अप्रिय घटनाएं हुई हैं उन्हे भूलकर राज्यहित में मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। व्यापक हित में महत्वपूर्ण बिंदुओं को चयनित कर एक सामान्य सहमति बनाई जानी चाहिए। केंद्र में भाजपा की सरकार है। हमें राज्य के विकास में केंद्र व भाजपा का सहयोग चाहिए। अभी मैं एक चिंतित मुख्यमंत्री हूं। मैं चाहता हूं कि जो कठिनाई मुझे झेलनी पड़ रही है वह 2017 के चुनाव के बाद आने वाली सरकार को न झेलनी पड़े। वर्ष 2017 के बाद उत्तराखंड में संसाधनों का टोटा न पड़े। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि वे प्रधानमंत्री से गुहार लगाकर पूछेंगे कि ‘‘मेरू बजट कख गय’’। हम जनता में भी इस बात को लेकर जाएंगे और जनता के दरबार में धात लगाएंगे। अब भी अवसर है कि हम राजनीति से ऊपर उठकर स्टैटमेनशिप दिखाएं। भाजपा सहयोग करे तो मैं तो यह भी मानने को तैयार हूं कि बजट का दस्तावेज हम सभी का साझा होगा। आर्थिक अनिश्चितता के वातावरण को समाप्त करना बहुत जरूरी है। हम अगर नए निर्णय नहीं ले सके तो 14 प्रतिशत की हमारी विकास की गति थम जाएगी। प्लान केवल वर्तमान के लिए ही नही बल्कि भविष्य की योजनाओं का भी खाका होता है। जनता के हित को देखते हुए भाजपा के मित्रों को सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। संघीय व्यवस्था में राज्य व केंद्र एक दूसरे के सहयोगी होते हैं। बजट राज्य की आवश्यकता है। हमारा बजट विधानसभा से पारित बजट है। राज्य में राष्ट्रपति शासन के दौरान इस पर केंद्र द्वारा कुछ निर्णय लिया गया। इसलिए अब केंद्र सरकार का ही इसके संबंध में दायित्व बनता है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि हम कुछ नए क्षेत्रों का सर्वेक्षण करवाने जा रहे हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ स्थल ऐसे रह गए हैं जो कि आर्थिक रूप से व ढांचागत विकास के तौर पर पिछड़े रह गए हैं। इन क्षेत्रों में पर विशेष फोकस किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए हम एक एक्सपर्ट ग्रुप बनाने जा रहे हैं जो कि ऐसे विकास से अछूते क्षेत्रों को चिन्हित करेगा जहां अधिक प्रयास किए जाने की जरूरत है।

Leave A Comment