Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



प्रेसवार्ता : लापता संत गोपालदास की बरामदगी न होने पर रोष

देहरादून। लापता संत गोपालदास के मित्रों ने कहा है कि अभी 10 दिन तक संत गोपालदास को ढूंढने के किसी भी प्रकार के प्रयास पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं किये गये हैं। दिल्ली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद भी कार्यवाही आगे नहीं बढ़ी है। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लापता संत गोपाल दास के मित्र योगाचार्य संदीप व नितिन ने कहा है कि गंगा को अविरल बहने व साफ किये जाने तथा खनन पर रोक लगाये जाने की मांग को लेकर अनशनरत संत गोपाल दास को एम्स में भर्ती कराया गया और वहां से बाद में एक इनोवा गाड़ी से दून लाया गया लेकिन जिस वाहन से लाये थे तो उन्हें बीच में छोड़ दिया गया। किसी ने संत गोपाल दास के मैक्स चिकित्सालय में भर्ती कराया और उसके बाद उन्हें दून चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां पर दो दिन रहने के बाद वह अचानक लापता हो गये। आज तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि एम्स प्रशासन से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि उन्हें दून उपचार के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि संत गोपाल दास की हालत नाजुक थी और उनकी बरामदगी के लिए जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया और कई स्कूलों के बच्चों ने खून से पत्र भी लिखे लेकिन आज तक उनकी बरामदगी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने उनकी बरामदगी के लिए ट्वीट किया है परन्तु आज तक पुलिस प्रशासन व राज्य सरकार की ओर से कोई ठोस कार्यवाही अमल में नहीं लाई गया है। उनका कहना है कि चिकित्सालय के रजिस्टरों में उन्हें लावारिस दिखाया गया है जबकि उनके माता पिता, भाई, बहन है। उन्होंने कहा कि एम्स प्रशासन के खिलाफ धारा 120 के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए और संत गोपालदास की तत्काल बरामदगी की जाये। इस अवसर संत गोपालदास की माता शकुन्तला देवी ने कहा कि वह अपने पुत्र की बरामदगी के लिए अनशन पर बैठी है।

Leave A Comment