Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



प्रेस क्लब आफ उत्तराखंड का होगा विस्तार

press

प्रेस क्लब आफ उत्तराखंड की एक अहम बैठक में क्लब का विस्तार करने के लिए ही जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में इकाइयों के गठन का निर्णय लिया गया। इस बैठक में पत्रकारों के कल्याण के लिए बीमा योजना शुरू करने पर भी सहमति बनी।ईसी रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में देर सायं हुई इस बैठक में तय किया गया कि जल्द ही सभी जिलों में क्लब की इकाइयों का गठन पूरा कर लिया जाए। यह भी तय किया गया कि क्लब की सदस्यता में पत्रकारिता के मानकों का भी ध्यान रखा जाए। क्लब अध्यक्ष उमेश शर्मा ने सदस्य पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रस्ताव रखा। इस पर चर्चा के बाद तय किया गया कि बीमा कंपनियों से बात करके इस योजना को लागू किया जाए। कार्य़क्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयर परसन कांति मोहन ने कहा इस योजना की प्रीमियम की आधी राशि क्लब वहन करेगा और आधी राशि सदस्य को वहन करनी होगी। इसी तरह यह भी तय किया गया कि फिलहाल एक भवन को किराए पर लेकर क्लब का दफ्तर खोला जाए। इसमें पत्रकारों के बैठने और खाने पीने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में स्व. पत्रकार मनोज कंडवाल को क्लब की ओर से पांच लाख रुपये देने की घोषणा पर भी चर्चा हुई। सचिव आशीष गोयल ने बताया कि क्लब के पंजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पंजीकरण के बाद बैंक में खाता खुलते ही यह राशि स्व, मनोज के परिवार को उपलब्ध करा दी जाएगी। इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान यह भी तय किया गया कि भविष्य में इस तरह का कोई हादसा होने की दशा में पीड़ित पत्रकार की मदद के लिए एक नियमावली बनाई जाए। अलबत्ता इतना तय किया गया है कि किसी पत्रकार को दी जाने वाली मदद की आधी राशि नकद और आधी फिक्स डिपाजिट के रूप में दी जाएगी। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल बरतरिया, कोषाध्यक्ष प्रवीन भारद्वाज, हिमांशु कुशवाहा, अतुल चौहान, दलीप रौठार, राजेश शर्मा, अधीर यादव, एस एस तोमर, संजीव शर्मा, एसएस तोमर, राकेश वर्मा, पंकज पवांर, सुदीप जैन, अफजाल अहमद, किशोर अरोड़ा समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

Leave A Comment