Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश

uk

रुद्रपुर। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें एक महिला भी शामिल है जबकि तीन लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से भारी मात्र में सामान बरामद किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि गत दिनों कुछ लोगों ने खटीमा के एक आदमी को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनाकर मेट्रोपोलिस के एक फ्रलैट में उसे बंधक बना लिया था और 2 लाख रूपए की रंगदारी मांगी थी। जिसके चलते उस व्यक्ति ने अपने दोस्त से 2 लाख रूपए मंगाकर उन्हें दिये जिस पर उक्त लोग पैसे प्राप्त होने के बाद उसे सिडकुल के समीप सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गये थे। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और एक टीम गठित की थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विश्नोई सराय थाना नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश व हाल फ्रलैट नं- 13 बी 1 मेट्रोपोलिस सिटी पंतनगर निवासी प्रणव सिंह विश्नोई पुत्र अभय सिंह विश्नोई, श्रीमती पूनम शर्मा पत्नी दर्शन शर्मा और ग्राम जवाहरपुर थाना बहेड़ी बरेली व हाल तराई विहार कालोनी फाजलपुर महरौला निवासी विकास गंगवार पुत्र बेलाशंकर को गिरफ्रतार कर लिया। उनके कब्जे से कार संख्या यूपी-14एडीध् 0389, दो लैपटॉप, प्रिंटर, कीबोर्ड, ब्राडबैंड, लैंडलाइन फोन, मेडल, नेट सेटर, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेनकार्ड, डीएल, यूपी पुलिस का मोनोग्राम, मोहरें, चेकबुक, हार्डडिस्क, सीआईडीबी के कार्ड, एक इंक बोतल, रजिस्टर, होटल बिल, शपथ पत्र, डायरी, कानून की किताबें और फर्जी आईडी बरामद की गयीं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह पिछले चार माह से होटल सोबती कान्टिनेंटल, ली कासल व होटल उदय रेजीडेंसी में क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर रूके थे जिसका सरगना प्रणव विश्नोई है और वर्तमान में मेट्रोपोलिस के फ्रलैट में रहकर इस गिरोह की महिला सदस्यों द्वारा लोगों को अपने जाल में फंसाकर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर डरा धमकाकर धन वसूली की जाती थी। इस कार्य में संलिप्त नगीना निवासी अभिषेक गुपता उर्फ नावेद, रामपुर निवासी फैजान पाशा और सामिया लेक सिटी निवासी सिमरन फरार हैं। पुलिस उनसे पूछताछ में जुट गयी है। मामले का खुलासा करने वाली टीम में एसएचओ संजय पाठक, एसआई केजी मठपाल, रोशनी रावत, कां- किशोर फर्त्याल, महेंद्र डंगवाल, दिलीप सिंह फर्त्याल, ललिता प्रसाद, हरी सिंह, चन्द्रशेखर जोशी, अनीसा आर्या शामिल थे।

Leave A Comment