Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



फिक्की फ्लो ने आयोजित की बाल अधिकार और कानूनी शिक्षा पर कार्यशाला

 

देहरादून । फिक्की फ्लो, शिक्षा और कानूनी उद्योग समिति ने आज दून हेरिटेज स्कूल, देहरादून में बाल अधिकार और कानूनी शिक्षा पर एक सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में बच्चों को पोक्सो एक्ट से अवगत कराया गया। साथ ही उनके नागरिक एवं विद्यार्थी होने के नाते उन्हें अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में भी जागरुक कराया गया। इस सत्र में 200 लोगों ने हिस्सा लिया था जिसमें दून हेरिटेज स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ के सदस्य भी शामिल थे। सुश्री तालिश रे, उच्चतम न्यायलय की अधिवक्ता और दिल्ली के टीआरएस कानून कार्यालयों की ओनर सत्र में वक्ता थीं। उन्होंने कानून  की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक होना चाहिए। भारत में बाल अधिकार, पोक्सो, निहित पूर्वाग्रह तथा अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच के अंतर के बारे में भी बच्चों को पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस सूचनात्मक सत्र में मुख्य अतिथि राज्य बाल अधिकार आयोग,  उत्तराखंड की अध्यक्ष श्रीमती उषा नेगी थीं। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन और इंटरनेट से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने बच्चों के शोषण और बाल श्रम के विरुध आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। फिक्की फ्लो की संयुक्त सचिव सुश्री नेहा शर्मा ने इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए कहा, ष्हमारे बच्चे हमारे राष्ट्र के निर्माण खंड हैं और यह हमारा कर्त्तव्य है कि हम उन्हें उनके अधिकारों और कर्त्तव्यों के बारे में जागरुक करें। आज के सत्र में हमने ऐसा करने की कोशिश की है । आज के सत्र में हमें बच्चों का जोश और उत्साह देखकर बहुत गर्व हुआ। बच्चों को हमारे संविधान और हमारे कानून निर्माताओं द्वारा अधिनियमित किए गए कानूनों के जरिए सुरक्षित और संरक्षित होने की गारंटी है। आज के सत्र का उद्देश्य हमारे बच्चों के भविष्य को उनके अधिकारों के बारे में जागरुक करके उन्हें सुरक्षित बनाना है,  दून हेरिटेज स्कूल की प्रधानाचार्या और शिक्षा उद्योग समिति की सह-समन्वयक मीनाक्षी सोती ने कहा। इस मौके पर नेहा शर्मा, संयुक्त सचिव, फिक्की फ्लो, मीनाक्षी सोती, दून हेरिटेज स्कूल की प्रिंसिपल और शिक्षा उद्योग समिति की सह-समन्वयक, त्रिशला मलिक एडवोकेट, कानूनी और वकालत समिति के मुख्य सह-समन्वयक और फिक्की के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave A Comment