Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



फिल्म ‘काला’ पर बैन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे निर्माता जानिए ख़बर

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ को इस साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। इस हफ्ते रिलीज को रही इस फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से छा जाएगा। हालांकि अपनी रिलीज के पहले ही पिछले काफी दिनों से यह फिल्म कई कारणों से विवादों में घिर गई है। एक तरफ जहां कर्णाटक राज्य में इस पर बैन लगा दिया गया है, वहीं इसके मेकर्स मानहानि का केस भी सुलझाने में आजकल लगे हुए हैं। ताकि फिल्म की रिलीज समय से बिना किसी रुकावट के हो सके। इस बीच कर्नाटक में फिल्म पर बैन को लेकर निर्माताओं ने कानूनी आपत्ति जताई है। निर्माताओं ने कर्नाटक में फिल्म के प्रदर्शन पर लगाए बैन के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आपको बता दें कि रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में फिल्म काला को रिलीज करने के लिए सिनेमाघरों में सुरक्षा देने की मांग की गई है। उनकी मुख्य मांग रिलीज के वक्त सिनेमाघरों और उसे देखने आए हर व्यक्ति की सुरक्षा मुहैया करवाना है।आपको बता दें कि कावेरी विवाद में रजनीकांत के एक बयान के बाद कर्नाटक में उनकी फिल्म के रिलीज करने को बैन कर दिया गया था। रजनीकांत ने कहा था, कावेरी नदी से तमिलनाडु को मिलने वाले पानी की मात्रा को कम करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश निराशाजनक है। राज्य सरकार को समीक्षा याचिका दायर करनी चाहिए। इसके बाद से ही कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स ने राज्य में फिल्म को बैन कर दिया है। 10 समूहों ने कन्नड़ फिल्म काउंसिल से फिल्म को बैन करने की मांग भी की, क्योंकि वह कावेरी मामले में रजनीकांत के बयानों से असंतुष्ट थे। ‘काला’ की रिलीज पर बैन लगने पर एक्टर प्रकाश राज ने ट्विटर पर अपना विरोध जाहिर किया और लिखा था कि फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा क्यों टारगेट किया जाता है..?? साथ ही प्रकाश राज ने कर्नाटक सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए यह सवाल भी उठाया है कि वह काला के साथ भी वैसा ही करेंगे जैसा ‘पद्मावत’ के साथ किया गया। यह फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा है जिसमें रजनीकांत काला करीकलन नाम के गैंगस्टर का रोल कर रहे हैं। वहीं नाना पाटेकर फिल्म में एक ताकतवर नेता के किरदार में दिखाई देंगे। रंजीत की पिछली फिल्मों की तरह ‘काला’ भी एक कड़ा राजनीतिक संदेश देगी। फिल्म को धनुष ने प्रड्यूस किया है। हुमा कुरैशी और एस्वरी राव भी फिल्म में मुख्य भूमिका ने नजर आएंगी। ये फिल्म 7 जून को विश्वभर में रिलीज की जाएगी

 

Leave A Comment