Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



फिल्म जगत की नामचीन हस्तियों ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से की मुलाकात

  • मुख्यमंत्री ने फिल्मकारों को कण्डाली की जैकेट भेंट की

देहरादून | मुम्बई में जाने माने फिल्मकारों ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने और राज्य की फिल्म नीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जल्द ही फिल्मकारों का एक दल उत्तराखण्ड आएगा और विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर वहां फिल्म शूटिंग की सम्भावनाओं का जायजा लेगा। मुख्यमंत्री ने मिलने आए फिल्मकारों को उत्तराखण्ड में कण्डाली (बिच्छु घास) से बनी जैकेट भेंट की। सभी ने जैकेट की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्राकृतिक रूप से उपलब्ध कण्डाली से जैकेट सहित बहुत सी वस्तुएं बनाई जा सकती हैं। यह राज्य के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर उपलब्ध करा सकती है। राज्य सरकार इसे लगातार प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्म इंडस्ट्रीज का आकर्षण भी काफी बढ़ा है। गत वर्ष राज्य में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में देशविदेश के फिल्म निर्माताओं द्वारा जो सुझाव दिये गये थे, उन्हें शामिल करते हुए फिल्म नीति 2019 लागू की गई। इसके साथ ही फिल्म जगत की बङी हस्तियों से संवाद कर उन्हें उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए आमंत्रित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा 66 वें राष्ट्रीय फिल्म फेयर अवार्ड्स में उत्तराखण्ड का चयन मोस्ट फिल्म फेंडली स्टेट के लिए किया गया है। राज्य सरकार की फिल्म नीति के कारण ही पिछले वर्ष 180 से अधिक फिल्मों की शूटिंग राज्य में की गईं, जो एक समर्पित क्षेत्र नीति का ही परिणाम है। बड़ी संख्या मे दक्षिण भारत व अन्य क्षेत्रों के फिल्मकार भी राज्य के प्रति आकर्षित हुए हैं। उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य फिल्मों के अनुकूल है। यहां का शांत माहौल, अपनत्व व भाई चारा फिल्म निर्माताओं को पसन्द आया है। उत्तराखण्ड को ओपन फिल्म स्टूडियो कहा जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड मेें फिल्म उद्योग को बढावा देने के लिए फिल्म शूटिंग शुल्क माफ कर दिया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा फिल्मो की शूटिंग से संबंधित सभी औपचारिकताएं सिंगल विण्डो सिस्टम केे माध्यम से एक सप्ताह के भीतर पूरी की जा रही है। हमारा प्रयास है कि हम पर्यटन, फिल्म व्यवसाय व फिल्म उद्योग का समन्वय कर प्रदेश को विकास की नई दिशा की ओर लेकर चलें। देहरादून स्थित जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। देहरादून देश के प्रमुख शहरों से हवाई सेवा से जुड़ चुका है। प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों को भी वायु मार्ग से जोडने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित फिल्मकारों ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन प्रयासो की गम्भीरता का इसी बात से पता चलता है कि स्वयं मुख्यमंत्री तीन बार मुम्बई आकर फिल्मकारों से मिल चुके हैं।
इस अवसर पर निर्माता जैकी भगनानी, निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवरीकर, दिनेश विजयन, नितेश तिवारी, राजू हिरानी सहित फिल्म जगत से जुड़ी अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।  

Leave A Comment