Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



फिल्म नीति-2015 में होगा संशोधन

Meeting

देहरादून | उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद की बैठक रिंग रोड़ स्थित सूचना भवन, सभागार में आयोजित हुई। बैठक में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष हेमंत पाण्डेय एवं जय श्रीकृष्ण नौटियाल तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी/महानिदेशक सूचना डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय उपस्थित थे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं महानिदेशक सूचना डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि परिषद के माध्यम से प्रदेश में फिल्म निर्माण एवं शूटिंग के लिए बेहतर वातारण तैयार किया जा रहा है। प्रदेश में फिल्म उद्योग को और अधिक अवसर मिले, इसके लिए फिल्म नीति-2015 में संशोधन किये जायेंगे। इसके लिए फिल्म क्षेत्र से जुड़े सभी लोगो से सुझाव आमंत्रित है। उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद हेमंत पाण्डेय ने कहा कि परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जायेगी। इसके लिए परिषद के सभी सदस्यों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि परिषद के माध्यम से आयोजित होने वाला सम्मान समारोह जनवरी, 2018 में प्रस्तावित है, जिसके के लिए परिषद स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाय। उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद जयश्री कृष्ण नौटियाल ने कहा कि परिषद द्वारा प्रकाशित की जानी वाले फिल्म विधा से डायरेक्टरी को अंतिम रूप देते हुए उसका प्रकाशन करा लिया जाय। नौटियाल ने कहा कि फिल्म नीति में जो भी संशोधन किये जाने है, उसके लिए सभी सदस्य अपना सुझाव परिषद को उपलब्ध करा दे। बैठक का संचालन अपर निदेशक/अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ.अनिल चन्दोला द्वारा किया गया। चन्दोला ने बताया कि आज की परिषद द्वारा शीघ्र ही फिल्म नीति में आवश्यक संशोधन किये जा रहे है। जिसमें मुख्य रूप से फिल्म शूटिंग हेतु निर्धारित धनराशि रुपये 10,000 प्रति दिन को कम किया जायेगा। आंचलिक फिल्मों को प्रोत्साहित करने हेतु मनोरंजन कर के समाप्त होने के कारण जी.एस.टी. के अनुरूप शासन को संशोधित प्रस्ताव प्रेषित किया जायेगा। वन विभाग द्वारा लिये जाने वाले शूटिंग शुल्क को समाप्त करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जायेगा। परिषद द्वारा निर्गत अनुमति पत्र ही अनुमन्य होगा। इसी प्रकार से फिल्म नीति में अन्य बिन्दुओं पर भी संशोधन किये जाने प्रस्तावित है। इसके लिए परिषद के सभी सदस्यगणों एवं फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगो से भी सुझाव आमंत्रित किये गये है। बैठक में परिषद के सदस्यगणों द्वारा भी अपने सुझाव व्यक्त किये गये। बैठक में अपर सचिव वित्त अर्जुन सिंह, परिषद के सदस्य शिव पैन्यूली, सुहृद सुदर्शन शाह, हीरा सिंह राणा, मनोज पांगती, चन्द्र दत्त तिवारी, संयोगिता ध्यानी, एस.पी.एस.नेगी, कांता प्रसाद, महेश प्रकाश, विक्की योगी, बाबू राम शर्मा, सतीश शर्मा, के.राम सिंह नेगी, नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल निदेशक पर्यटन आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment