Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



फैशन डिजाइन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जानिए खबर

देहरादून । एनआईआईएफटी में फैशन डिजाइन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 23 मई है। परिणामों की घोषणा 20 जून को की जाएगी। 25-26 जून को यूजी प्रोग्रामों की साक्षात्कार सिचुएशन परीक्षा ली जायेगी। पहली काउन्सलिंग से लेकर तीसरी काउन्सलिंग 26 व 28 जून को होगी एवं फीस भी 26 व 28 जून को ली जाएगी तथा विस्तृत विवरण वेबसाईट पर उपलब्ध है। एनआईआईएफटी के रजिस्ट्रार सरदार इंद्रजीत सिंह ने गुरूवार को होटल इन्द्रलोक में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि आउटलुक पत्रिका द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार यह संस्थान आज देश में नवें स्थान पर है। रजिस्ट्रार सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सुंदर साम अरोड़ा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सरकार के गतिशील नेतृत्व और सक्षम मार्गदर्शन के तहत एनआईआईएफटी काम कर रहा हैं। विनी महाजन, आईएएस, मुख्य सचिव उद्योग एवं वाणिज्य पंजाब सरकार, अध्यक्ष एनआईआईएफटी एवं मंजित सिंह ब्रार, आईएएस, आयुक्त उद्योग एवं वाणिज्य पंजाब सरकार एनआईआईएफटी के महानिदेशक द्वारा प्रशासित करने के साथ छात्रों के सुनहरे भविष्य के लिए अपना अमूल्य मार्गदर्शन दे रहे हैं। एनआईआईएफटी के रजिस्ट्रार सरदार इंद्रजीत सिंह ने पत्रकारों को बताया कि विद्यार्थियों को भर्ती के लिए एक प्रवेश परीक्षा देनी होती है जिसका आयोजन दो जून, 2019 को किया जाएगा तथा जिसके ऑनलाइन पंजीकरण अप्रैल से शुरू हो गये हैं एवं आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 23 मई है। परिणामों की घोषणा 20 जून में की जाएगी तथा 25-26 जून को यूजी प्रोग्रामों की साक्षात्कार सिचुएशन परीक्षा ली जायेगी। पहली काउन्सलिंग से लेकर तीसरी काउन्सलिंग 26 व 28 जून को होगी एवं फीस भी 26 व 28 जून को ली जाएगी तथा विस्तृत विवरण वेबसाईट पर उपलब्ध है। एनआईआईएफटी की स्थापना मोहाली में 1995 में पंजाब सरकार के द्वारा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के तहत की गई थी। एनआईआईएफटी डिजाइन, प्रबन्धन एवं प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करता है, जहाँ देश भर से महत्वाकांक्षी विद्यार्थी आकर इसके शिक्षा कार्यक्रमों से लाभान्वित होते हैं। साल दर साल यह संस्थान अपने प्रोग्राम में नए पाठ्यक्रमों को शामिल कर रहा है और परिधान उद्योग के साथ इसके लगातार बेहतर संबंध स्थापित हो रहें हैं। फैशन के कारोबार में उद्योग जगत को प्रशिक्षित पेशेवर उपलब्ध कराने के लिए एनआईआईएफटी, मोहाली ने साल 2008 में लुधियाना केन्द्र की स्थापना की। प्लेसमेन्ट एनआईआईएफटी सभी क्षेत्रों जैसे फैशन डिजाइन, टेक्सटाईल डिजाइन, गारमेन्ट मैनुफैक्चरिंग टैकनोलोजी, फैशन मार्केटिंग मैनेजमेन्ट आदि से पास होने वाले विद्यार्थियों को लगभग 100 फीसदी प्लेसमेन्ट उपलब्ध कराता है। विद्यार्थियों को कई अग्रणी कम्पनियों जैसे वर्धमान, टाईनोर आॅर्थोटिक्स लिमिटेड, जिनी एण्ड जाॅनी, सत्यपाॅल, कैसकेड, आॅक्टेव, कैपसनस, स्पोर्टकिंग, ट्रिडेंट आदि में नौकरियां दी गई हैं। इस अवसर पर पहल डिजाइन संस्थान देहरादून के निदेशक विजय ठाकुर, एनआईआईएफटी के सतनाम सिंह व पहल डिजाईन संस्थान के छात्र-छात्राऐं मौजूद रही।

Leave A Comment