Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



बच्चों को भिक्षावृत्ति से हटाकर मुख्यधारा में जोड़ने की तैयारी

देहरादून । भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को भिक्षावृत्ति से हटाकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए अशोक कुमार महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में सम्बन्धित विभागों एवं इस क्षेत्र में कार्य कर रहे स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित किये जाने हेतु एक बैठक आयोजित की गयी। अशोक कुमार द्वारा बताया गया कि बच्चों को भिक्षावृत्ति से हटाकर मुख्यधारा में जोड़ने हेतु सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर एक साथ कार्य करने की आवश्यकता है। जागरूकता, इनफोर्समेन्ट और पुनर्वास का लेवल और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है। जिस प्रकार हल्द्वानी में वीरंगना ट्रस्ट द्वारा 123 बच्चों को पढ़ाया जा रहा है और जनपद पिथौरागढ़ में घनश्याम कोली चाईल्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बच्चों का स्किल डवलेपमेन्ट बढ़ाकर भिक्षावृत्ति पर जो रोक लगायी गयी है वह इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनता में जागरूकता की काफी कमी है, उन्हें बताना होगा कि भिक्षावृत्ति एक अपराध है और भीख देकर आप इस अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। चैराहों पर बैनर, पोस्टरों व सिनेमा हाॅल में शाॅर्ट मूवी के माध्यम से जनता को जागरूक करने हेतु विशेष प्रयास किये जांएगे। शीघ्र ही भिक्षावृत्ति के विरूद्ध जनपद देहरादून में सभी सम्बन्धित विभागों एवं इस क्षेत्र में कार्य कर रहे स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर एक सतत अभियान चलाया जाएगा। बैठक में इन बिंदुओं पर चर्चा की गई। पुलिस ने अभियान के दौरान बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराते हुए स्कूल में दाखिला दिलाने के साथ ही परिजनों के सुपुर्द किया तथा अन्य बच्चों को भी स्कूल में दाखिला कराने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति के सम्बन्ध में यदि किसी गैंग या उनके माता-पिता की संलिप्तता पाये जाने पर उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने बच्चों के असली माता-पिता का पता न लगने पर डीएनए टेस्ट कराने की कार्यवाही की जाएगी।
स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर बच्चों का स्किल डवलेपमेन्ट कराने का प्रयास भी किया जाएगा। चैराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से जनता को बच्चों को भीख न देने के सम्बन्ध में जागरूक भी किया जाएगा। मंगलवार, शनिवार एवं त्यौहारों पर मन्दिरों व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष अभियान चलाये जाने का निर्णय भी लिया गया। सभी विभागों एवं अन्य संस्थाओं को आपस में समन्वय स्थापित कर टीम वर्क के साथ कार्य किये जाने की आवश्यकता है। बैठक में दीपम सेठ, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, ममता वोहरा, अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, सुधीर भट्ट, सदस्य सीडब्लूसी, देहरादून, मीना बिष्ट, प्रोबेशन अधिकारी, देहरादून, सम्पूर्णा भट्ट, आशा कण्डारी, महिला कल्याण विभाग, देहरादून, आदिती कौर, अध्यक्ष चाईल्ड लाईन देहरादून, सुरेश उनियाल, सदस्य बचपन बचाओ आन्दोलन, ज्ञानेन्द्र कुमार, अध्यक्ष इमपावरिंग पीपुल, कनिका शर्मा, आसरा ट्रस्ट, गंुजन अरोड़ा, वीरांगना ट्रस्ट, हल्द्वानी, अजय, घनश्याम कोली चाईल्ड वेलफेयर सोसाइटी, पिथौरागढ़ आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment