Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



बजट में रखा गया हर वर्ग का ध्यान: उपाध्याय

kishorदेहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने वित्त मंत्री डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत 2016-17 के बजट को राज्य की गरिमा एवं आवश्यकताओं के अनुरूप बताते हुए कहा कि बजट में समाज के अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति के साथ-साथ समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। इस बजट से जहां एक ओर आम आदमी को राहत मिलेगी वहीं दूसरी ओर प्रदेश में निवेश का वातावरण भी बनेगा। उपाध्याय ने बजट को प्रगतिशील, विकास के प्रति समर्पित एवं आने वाली सरकार के लिए मददगार की भूमिका निभाने वाला बताया है। उपाध्याय ने कहा कि बजट कुशल वित्तीय प्रबन्धन का प्रतिबिम्ब है जिसमें जनता पर अनावश्यक करों का बोझ न बढे इसका विशेश ख्याल रखा गया है। बजट में समाज की मूलभूत आवश्यकताओं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल आदि क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में जहाँ राष्ट्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पर्यावरणीय पहलुओं पर विशेश ध्यान दिया गया है वहीं महिलाओं, नौजवानों, बुजुर्गों, किसानों, श्रमिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा सरकारी कर्मचारियों के हितों का भी संरक्षण किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कहा कि वित्त मंत्री डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश ने संतुलित बजट प्रस्तुत किया है जिसमें आम आदमी को विकास के केन्द्र में रखा गया है। विकास को मुख्य पैमाना मानते हुए कांगे्रस की प्रदेश सरकार ने राज्य के समग्र विकास के लिए वार्शिक योजना के आकार में लगातार वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि वार्षिक येाजना के आकार में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में स्वीकृत व्यय में परिवहन, ऊर्जा, चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल के अलावा कृशि का विकसित ढांचा खड़ा करने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ प्रदेश के आर्थिक विकास को गति पहुंचाने में वार्शिक योजना का आकार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ-साथ मुख्यमंत्री हरीश रावत जी एवं वित्त मंत्री डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश की नियोजन एवं वित्तीय प्रबन्धन कुशलता का भी कमाल है। उन्होंने कहा कि वार्षिक योजना की प्राथमिकताओं से सीमान्त एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। हमारी सरकार ने साबित कर दिया है कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार अपने संकल्प को पूरा करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार राज्य के संर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है बजट में राज्य सरकार द्वारा महिला, गरीब वर्ग का विशेश ध्यान रखते हुए अनेक योजनाएं रखी गई है । उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की उपेक्षा के बावजूद भी कांग्रेस सरकार ने एक संतुलित, विकासपरक, प्रगतिशील तथा आज की जरूरतों को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किये गये बजट के लिए वित्त मंत्री डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश, राज्य मंत्रिमण्डल तथा मुख्यमंत्री हरीश रावत को बधाई दी है।

Leave A Comment