Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



बदमाशों और पुलिस मुठभेड में चौकी इंचार्ज सहित दो घायल

UK

रुड़की। करीब एक माह से देहात क्षेत्र में रोड होल्डअप की घटनाओं को अंजाम दे रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान चैकी इंचार्ज और एक बदमाश को गोली लगी। पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की। हरिद्वार पुलिस को शनिवार तड़के उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ठसका गाˇव के जंगल में बदमाशों से हुई मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को पुलिस ने चोर दबोचा। हालांकि दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक उपनिरीक्षक रविंद्र घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं एक बदमाश भी गोली लगने से घायल हो गया।आज सुबह 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश झबरेड़ा लखनौता मार्ग पर ग्राम ठसका के समीप सड़क पर पेड़ डालकर रोड होल्डप कर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस पर गस्त पर घूम रही पुलिस ने सूचना आलाčिाकारियो को दी। सूचना पर भारी संख्या में पहुंचीं पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। अपने आपको पुलिस से घिरता देख रोड होल्डअप के बाद सड़क किनारे छिपे बदमाश पास के ईख के खेत में जा घुसे। पुलिस के ललकारने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच एक गोली उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार को लगी वहीं जवाबी फायरिंग में एक बदमाश याकूब के पैर पर गोली लगी है। उसे पुलिस ने दबोच लिया। साथ ही दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने गन्ने के खेत से पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों के नाम याकूब उर्फ राशिद उर्फ छोटू, शहनवाज और महबूब हैं। ये सभी मुजफ्फरनगर के रहने वाले है। एसएसपी हरिद्वार कृष्ण कुमार वीके ने आजखबर को फोन पर बताया कि पकड़े गए तीनो बदमाश उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। बदमाशों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि वह जिले में हुई आधा दर्जन से अधिक लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। उन्होंने यह भी बताया कि तीन दिन पहले बहादराबाद में हुई लूट के बाद मर्डर में भी यही बदमाश शामिल थे।

Leave A Comment