Breaking News:

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026



बेमौसमी बरसात व हिमपात से कृषि नुकसान का रावत ने लिया जानकारी

cm_uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार देर रात्रि तक वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों से प्रदेश में बेमौसमी बरसात व हिमपात से कृषि व औद्यानिकी को हुए नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि सभी जिलाधिकारी व्यक्तिगत ध्यान देते हुए किसानों को हुए नुकसान का आंकलन तैयार करे। आंकलन तैयार करते समय यह ध्यान रखा जाय कि प्रभावित व्यक्ति छूटे न। इसके साथ ही सभी जिलाधिकारी ब्लाॅकवार खेती व बागवानी करने वाले परिवारों की सूची तैयार कर मुख्य सचिव को तत्काल भेजे। इसमें केवल उन्ही लोगो को शामिल किया जाय, जो खेती या बागवानी कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि व औद्यानिकी से हुए नुकसान के लिए मुआवजा राशि देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावितों को तत्काल चैक वितरित कर दिये जाय। यदि कहीं पर आकाशीय बिजजी के कारण भी नुकसान होता है, तो उसकी भी रिपोर्ट तत्काल तैयार कर शासन को भेजी जाय। साथ ही आकाशीय बिजली अथवा बादल फटने की घटना से होने वाले नुकसान का मुआवजा तत्काल प्रभावितों को आपदा प्रबंधन मद से दी जाय। मुख्यमंत्री श्री रावत ने जिलाधिकारियों से चारधाम यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने में कम समय रह गया है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाय। बद्रीनाथ धाम पर विशेष फोकस किया जाय, ग्लेशियर आदि के कारण अवरूद्ध मार्ग को जल्द से जल्द खोला जाय। इसके लिए स्थानीय स्तर पर मैन पावर को बढ़ाया जाय। इस कार्य में लगे मजदूरों को केदारनाथ की तर्ज पर मानदेय दिया जाय। बर्फ को हटाने के लिए वैज्ञानिक तकनीक भी अपनायी जाय। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि जिलाधिकारी चमोली को एक हैलीकाप्टर उपलब्ध कराया जाय। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिये कि बद्रीनाथ धाम पर सभी आवश्यक सामग्री हैलीकाप्टर से पहुंचायी जाय। बिजली, पानी, स्वास्थ्य से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाय। बिजली आपूर्ति सुचारू होने तक अलास्का लाईट का उपयोग किया जाय। राज्य सरकार द्वारा एम.आई.जी.17 हैलीकाप्टर की मांग की गई है, जिसके प्राप्त होते हुए उसका उपयोग भी बद्रीनाथ में जरूरी सामग्री पहुंचाने में किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिये कि बीआरओ के अधिकारियों से समन्वय कर अवरूद्ध सड़क मार्ग को शीघ्र खोला जाय। मुख्यमंत्री ने गंगोत्री-यमुनोत्री धाम व केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जिलाधिकारी उत्तरकाशी व चमोली से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्थाओं के आयोजन में यदि किसी प्रकार की कोई समस्या हो, तो तत्काल शासन को अवगत कराया जाय। जिलाधिकारी चमोली की मांग पर यात्रा व्यवस्था के आयोजन के लिए 2.5 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। साफ-सफाई व्यवस्था के लिए जिला पंचायत रूद्रप्रयाग को 25 लाख रुपये भी स्वीकृत किये गये। इस अवसर पर वन मंत्री दिनेश अग्रवाल, मुख्य सचिव एन.रविशंकर, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव ओमप्रकाश, एस रामास्वामी, डा0 रणवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी व सभी जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment