Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



बैंककर्मी रहे हड़ताल पर , जानिए ख़बर

देहरादून। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक ऑफ बड़ोदा, देना बैंक, विजया बैंक के आपसी विलय के प्रस्ताव के खिलाफ देशभर में दस लाख से अधिक बैंक अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उत्तराखंड में भी हड़ताल का व्यापक असर दिखाई दिया। बैंककर्मियों ने रैली निकालकर केन्द्र सरकार को जमकर कोसा। यहां यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी परेड ग्राउंड में इकट्ठा हुए और वहां पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि बैकों के विलय का लगातार जन विरोधी निर्णय केन्द्र सरकार द्वारा लिया जा रहा है, जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर संयोजक जगमोहन मेंहदीरत्ता ने कहा कि बैंक आफ बडोदा, विजया बैंक व देना बैंक के आपसी विलय के प्रस्ताव के खिलाफ हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले केन्द्र सरकार ने स्टेट बैंक के पांच सहयोगी बैकों का विलय स्टेट बैंक में किया था लेकिन बैकों की मूल समस्या बैकों में बढ़ते एपीए को कम करना था परन्तु आज तक स्टेट बैंक में विलय की वजह से कोई एनपीए कम नहीं हुआ है बल्कि बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस कारण बड़ी संख्या में शाखाओं, एटीएम को बंद किया गया जिसके कारण जहां जनता को नुकसान हुआ वहीं बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी व उनका उत्पीड़न हुआ है। उन्होंने कहा कि आज जब देश में नये छोटे-छोटे बैकों को सरकार लाइसेंस दे रही है तब इन बैकों को विलय कर बड़ा बैंक बनाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि बडे कारपोरेट घरानों जिनका अस्सी प्रतिशत ऋण एनपीए है की रिकवरी के लिए कोई प्रयास नहीं किये जा रहे है जबकि इनसे ऋण वसूल करने के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चाहे व वेतन समझौता हो या अन्य मांगे बैंको के आपसी विलय के विरुद्ध राष्टीय स्तर पर दिए गए कार्यक्रमों के अनुसार दून में केनरा बैंक के रीजनल आफिस के सामने भारी प्रदशन भी कर चुके है लेकिन केन्द्र सरकार कोई ठोस पहल नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के बाद भी केन्द्र सरकार नहीं जागी तो आंदोलन को तेज किया जायेगा और जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जायेगी। अनेक वक्ताओ ने सभा को संबोधित किया। सभा के बाद बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ रैली निकाली जो परेड ग्राउंड से शुरू होकर एस्ले हाॅल चैक, गांधी पार्क, घंटाघर, दर्शन लाल चैक, लैंसडाउन चैक होते हुए परेड ग्राउंड में पहुंचकर समाप्त हुई। सभा को जगमोहन मेंदीरत्ता, पीआर कुकरेती, हरि ओम रेखी, आरके गैरोला, आरपी शर्मा, बीपी सुन्दरियाल, कुन्दन सिंह, राजन पुंडीर , शार्दुल , राम कृष्ण गैरोला, मुरारी लाल नौटियाल, समदर्शी बड़थ्वाल आदि ने संबोधित किया। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में अनेक बैकों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Leave A Comment