Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले का राज्यपाल ने किया शुभारंभ

rp

श्रीनगर/देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने श्रीनगर तहसील क्षेत्रांतर्गत आयोजित सात दिवसीय बैकुण्ठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी 2018 का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व, राज्यपाल ने पौराणिक कमलेश्वर महादेव मंदिर में प्रवेश कर विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने मेले का ध्वजारोहरण कर विभिन्न क्षेत्रों से आये स्कूली बच्चों की मार्चपास्ट की सलामी भी ली। राज्यपाल ने कहा कि यह मेला न सिर्फ धार्मिक रूप से ही महत्वपूर्ण है बल्कि इसके आयोजन से स्थानीय संस्कृति, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है। इस मेले का यहां के लोगों को विशेष रूप से उद्यमियों एवं व्यापारियों को वर्ष भर इंतजार रहता है। प्रदेश के विकास में आवश्यक है कि स्थानीय उत्पादों को भी बाजार मिले। राज्यपाल ने स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को देश और दुनिया के बाजारों तक पहुंचाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस विशाल मेले के आयोजन से स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा। उन्होंने स्थानीय उत्पादकों व काश्तकारों को बेहतर प्रशिक्षित किये जाने की भी बात कही। कहा कि उनकी उपज को बाजार तक पहुंचाना होगा, तभी उनकी आमदनी बढ़ेगी। साथ ही पलायन रोकने के लिए लोगों को यहीं पर आमदनी के साधन उपलब्ध कराना अहम है। कहा कि इस कार्य में कुटीर और लघु उद्योग, कृषि एवं बागवानी मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस विशाल मेले के अवसर पर आयोजित होने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उत्तराखण्ड की प्रतिभाओं को भी एक बड़ा मंच प्राप्त होगा। उन्होंने इन कार्यक्रमों को और व्यापक स्वरूप प्रदान करनेे पर बल दिया। राज्यपाल ने कमलेश्वर मन्दिर से सम्बन्धित पौराणिक धार्मिक मान्यताओं पर आधारित कार्यक्रमों की डाक्यूमेंट्री तैयार कर उसे प्रर्दशित करने की भी बात कही। बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मेले को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धन सिंह रावत ने कहा कि इस पौराणिक मेले को भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रत्येक घर से सभी का प्रतिनिधित्व जरूरी है। कहा कि 23 नवम्बर को मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मेले में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर 11 हजार लोग एक साथ श्रीनगर में नमामि गंगे की स्वच्छता शपथ लेंगे। साथ ही मेले में विभिन्न लोक कला संस्कृति एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मेले को भव्यरूप से आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी दीप्ति सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी सहित संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave A Comment