Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



ब्रिज एवम मार्ग का सीएम त्रिवेंद्र ने किया लोकार्पण

कर्णप्रयाग | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को नौली, कर्णप्रयाग में सिमली-ग्वालदम रोड़ पर बीआरओ द्वारा 4.36 करोड़ की लागत से निर्मित 45 मीटर लम्बे मलोट ब्रिज का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिमली बाजार से ग्रांम सिमली गांव तथा देवल से सिदोली गांव मोटर मार्ग निर्माण, गैरसैण ब्लाक के हाईस्कूल गोगना के दो कक्षा कक्षों का निर्माण, जून माह में गैरसैंण के लामबगड़ में आई बाढ़ से ग्राम लामबगड की बाढ़ सुरक्षा, नौली देवथापली रतूडा अनुसूचित बस्ती तक मोटर मार्ग तथा उज्जवलपु-सैंज धारकोट घण्डियाल मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि ब्रिज निर्माण से क्षेत्रवासियों के साथ-साथ कुमाऊ क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार का प्रयास प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व पेयजल की योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिये योजनायें बनायी जा रही हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में युवा स्वरोजगार से जुडेंगे तो पलायन को रोकने में मदद मिलेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे उद्योग का दर्जा दिया गया है। अब प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय के लिए उद्योगों की भांति सुविधायें मिलेंगी। उन्होंनें कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ के क्षेत्र में भी काफी कार्य किये गये हैं। स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से चारधाम मार्ग सहित चारो धामों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 10 करोड़ की धनराशि सिमली बेस महिला अस्पताल के लिये स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उत्तराखण्ड में आने वाले यात्रियों व पर्यटकों की संख्या में तीन से चार गुना वृद्धि हुई है। आने वाले समय में जब चारधाम सड़क के साथ ही अन्य सड़कों का निर्माण पूर्ण हो जायेगा इससे पर्यटकों की तादात और बढे़गी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिरूल से बिजली बनाने के प्रयास आरम्भ हो गये हैं। चमोली के सोनला में एक प्रोजेक्ट लगाया गया है जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे लोग देश ही नहीं विदेशों में अपनी मेहनत से उत्तराखण्ड को पहचान दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड भारत का पहला राज्य है जिसमें टिहरी में ड्रोन कैमरे से 38 किमी दूर ब्लड भेजा गया है। इसी प्रकार की तकनीकी का प्रयोग अन्य जिलों में भी स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनाई जाय। विधायक कर्णप्रयाग सुरेन्द्र सिंह नेगी ने क्षेत्र की समस्याओं से सीएम को अवगत कराते हुए सीमा सड़क संगठन के जवानों एवं पुल निर्माण में भागदारी करने वाले सभी को बधाई दी। इस अवसर पर बीआरओ के एडीजी अनिल कुमार ने कहा कि नौली कर्णप्रयाग में मनोट ब्रिज पुल का निर्माण निर्धारित अवधि से पहले ही पूरा किया गया है, इसका निर्माण 2020 में पूरा होना था जबकि इसे मई 2019 में ही पूर्ण किया गया है। इस अवसर पर विधायक थराली मुन्नी देवी शाह, बीकेटीसी के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पाण्डे, बीआरओ के मुख्य अभियन्ता एएस राठौर, 21 बीअरीटीएफ के कर्नल एसएस मक्कड सहित स्थनीय जनप्रतिनिधि एवं जनता उपस्थित थी।

Leave A Comment