Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



भगवान केदारनाथ को अर्पित होंगे चैलाई के लड्डू

रुद्रप्रयाग। पौराणिक हिन्दू मान्यता के अनुसार रामदाना एवं चैलाई भगवान शिव को प्रिय है। इसी को मध्येनजर रखते हुए इस वर्ष पूर्ण रूप से केदारनाथ मंदिर समिति व व्यापार संघ ने चैलाई के लड्डू को प्रसाद के रूप में धाम में अर्पित करने में सहमति दी है। इस संबंध में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी एनएस रावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में केदारनाथ प्रसाद संघ ने बताया कि संघ की ओर से सोनप्रयाग में लड्डू के पैक उपलब्ध कराए जायेंगें। लड्डू की पैकिंग इस वर्ष प्लास्टिक के स्थान पर बाॅयो-डिग्रेडबल पदार्थ से की जायेगी। लड्डू विभिन्न पैकेट में उपलब्ध रहेंगे। प्रसाद संघ द्वारा लड्डू के साथ ही प्राकृतिक फूलों को भी व्यापारियों को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली गई। प्रसाद व फूलों की सफलता के लिए बैठक में प्रसाद संघ ने व्यापारियों को डिमांड के लिए व्यापार संघ से एक व्यापारी नामित करने के लिए अनुरोध किया गया, जिसकी व्यापार संघ ने सहमति दी। नामित व्यापारी ने व्यापारियों की मांग को प्रसाद संघ को बताया जायेगा, जिसकी आपूर्ति संघ द्वारा ससमय की जाएगी। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष केदारनाथ चंडी प्रसाद भट्ट ने स्थानीय उत्पाद का प्रसाद के रूप में प्रयोग की सराहना की। कहा कि इससे स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत हुई है व व्यापार संघ चाहता है कि जनपद के रूपये का लाभ जनपदवासियों को ही मिलें। व्यापार संघ ने मांग की गई कि व्यापारियों के मार्जिन लाभ को ध्यान में रखते हुए लड्डू की कीमत तय की जाय। प्रसाद संघ ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर लड्डू के पैकेट की कीमत तय कर सूचित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक एमएस नेगी, डीपीएम आजीविका मोहम्मद आरिफ खान, प्रसाद संघ के अध्यक्ष आत्माराम बहुगुणा, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवाण, व्यापार संघ के सदस्य व अन्य प्रसाद संध से जुडे सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Comment