Breaking News:

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026



भदोही में ट्रेन के इंजन से वैन के टकराने से सात सवारियों की

indian-train

उत्‍तर प्रदेश में भदोही (संत रविदास नगर जिला) में कटका एवं माधो सिंह स्‍टेशनों के बीच स्थित एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन संख्‍या 55125 मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी यात्री ट्रेन के इंजन से एक वैन (टाटा मैजिक) टकरा गई। यह दुर्घटना स्‍थल पूर्वोत्‍तर रेलवे जोन के वाराणसी प्रभाग में आता है। बताया जाता है कि इस वैन में स्‍कूली बच्‍चे सवार थे। इस दुर्घटना के परिणामस्‍वरूप सात लोगों की मौत हो गई (ये सभी वैन में सवार थे), जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को निकटवर्ती अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है। वाराणसी प्रभाग के मंडलीय रेल प्रबंधक के साथ उनके शाखा अधिकारी और डॉक्‍टरों की टीम भी तुरंत दुर्घटना स्‍थल पहुंच गई। स्‍थानीय एम्‍बुलेंस को तत्‍काल सूचना दी गई और दुर्घटना राहत चिकित्‍सा ट्रेन को भी तत्‍काल रवाना करने का आदेश दिया गया। रेलवे के डॉक्‍टर घायलों के इलाज में स्‍थानीय डॉक्‍टरों की मदद कर रहे हैं। डीआरएम वाराणसी घायलों से मिलने के लिए अस्‍पताल भी गए। दुर्घटना स्‍थल पर प्रात: 8:15 बजे सामान्‍य स्थिति बहाल कर दी गई। आरंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदकिस्‍मत वैन के चालक की लापरवाही के कारण ही यह दुर्घटना हुई। इस मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेट मित्र ने ट्रेन को आते देख इस वैन को पटरियों के पार जाने से रोकने की भरसक कोशिश की। हालांकि, वैन चालक ने इसकी अनदेखी करते हुए वाहन को रेलवे क्रॉसिंग के पार ले जाने की भारी लापरवाही बरती, जिस वजह से यह दु:खद दुर्घटना हुई। मौजूदा मोटर वाहन अधिनियम (धारा 131) के तहत सड़कों पर चलने वाले किसी भी व्‍यक्ति या वाहन के लिए मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार करते वक्‍त पर्याप्‍त सावधानी बरतना अत्‍यंत आवश्‍यक है। धारा 131 में किसी मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग के निकट पहुंच रहे चालकों के लिए कुछ विशेष कर्तव्‍यों का उल्‍लेख किया गया है, ताकि वे जन सुरक्षा का पूरा ध्‍यान रखते हुए अपने वाहन को सुरक्षित ढंग से रेलवे क्रॉसिंग के पार ले जा सकें।

Leave A Comment