Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



भांग से 500 प्रकार की दवा बनायी गयी , जानिए ख़बर

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र यू-सर्क द्वारा प्रकाशित पुस्तक टेक्नालाॅजी इनेवल्ड लर्निंग, इण्टरनेट ऑफ थिंग्स, पर्वतीय जल श्रोत संरक्षण एवं पुनर्जीवन, उत्तराखण्ड की लोकपरम्पराओं में सन्निहित विज्ञान, उत्तराखण्ड नाॅलेज बैंक आदि पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने वैज्ञानिक शोधों के प्रसार एवं जनजागरूकता के लिये यू-सर्क द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमें डिजिटल इंडिया की सोच को साकार करने के लिये समाज के आखिरी व्यक्ति तक विज्ञान शिक्षा तथा सूचना प्रौद्योगिकी की पहुच बनानी होगी। इस दिशा में वैज्ञानिकों को विशेष पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास समृद्ध जैव विविधता है इस क्षेत्र में तमाम सम्भावनाएं है। समाज को कैसे सस्ते शोधों का लाभ प्राप्त हो सकता है इसके भी प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक शोधों को समाज से जोडने की हमारी इच्छा शक्ति होनी चाहिए तभी समाज का भी सहयोग मिलता है। मुख्यमंत्री ने यू-सर्क के वैज्ञानिकों से परम्परागत ग्रामीण ज्ञान को बढावा देने पर भी ध्यान देने को कहा। ग्रामीण ज्ञान पर विश्वास करते हुए हम विखरे ज्ञान को समेटने में कामयाब हो सकते है। इस दिशा में भी वैज्ञानिकों को सोचना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देकर इस प्रकार के ज्ञान की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी परम्पराओं के साथ ही ऋषि मुनियों द्वारा दिये गये ज्ञान विज्ञान को भी आगे बढाने के प्रयास करने चाहिए। बुजुर्गों के अनुभवों पर आधारित ज्ञाान को भी संरक्षित करने की पहल भी वैज्ञानिकों को करनी चाहिए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारे यहां कोई वनस्पति ऐसी नही है जिसकी मेडिसिन वेल्यू न हो। शोध किया तथा टाइम्स द्वारा किये गये। में भांग से 500 प्रकार की दवा बनायी गयी जो एंटी कैंसर्स है। भांग के रेसे के वस्त्र भी एंटी कैंसर्स है। इससे बनने वाला तेल भी औषधीय गुण के साथ काफी मंहगा बिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें विच्छु घास, लेंटाना, कालावासा, पटवा जैसे घासों की मेडिसिन वेल्यू है। यही नहीं हमारी बद्रीगाय के गोमूत्र के जांच में कोई बीमारी नही पायी गयी। राज्य में वर्डस की 1200 में से 700 प्रजातियां है। समुद्री जलवायु को छोडकर 15 में से 14 जलवायु हमारे राज्य में है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोई भी योजना तभी सफल हो सकती है जब जन सहयोग उससे जुडा हो। कोसी एवं रिस्पना में सघन वृक्षारोपण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 01 घंटे में 13 हजार लोगों ने कोसी में 1.67 लाख तथा रिस्पना में 2.50 लाख पेड लगाये गये जो जनसहभागिता का बडा उदाहरण है। सचिव सूचना प्रौद्योगिकी आर.के.सुधांशु ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा स्टेट डाटा सेंटर स्थापित करने के साथ ही सूचना तकनीकि के नये माध्यमों को अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यू-सर्क के माध्यम से प्रदेश में विज्ञान शिक्षा को बढावा देने का भी प्रयास किया जा रहा है। यू-सर्क के निदेशक प्रो.दुर्गेश पंत ने यू-सर्क द्वारा किये जा रहे कार्यों तथा प्रयोगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यू-सर्क द्वारा विभिन्न संस्थानों व विषय विशेषज्ञों का सहयोग लेकर जल की सुद्धता, शोशल कार्ड, स्मार्ट इको क्लब परियोजना, विलेज इको क्लब की दिशा में भी पहल की गई है। यू-सर्क के वैज्ञानिक डाॅ.ओमप्रकाश नौटियाल ने कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave A Comment