Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



भाजपा नेताओं को कैग रिपोर्ट ठीक से पड़नी नही आयी : सुरेन्द्र कुमार

surendra-uk

मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा नेताओं द्वारा आपदा व कैग रिपोर्ट पर की गई बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा है कि शायद भाजपा नेताओं को कैग रिपोर्ट ठीक से पड़नी नही आयी है। कैग रिपोर्ट में जो उल्लेख किया गया है, उसके अनुसार यह कहा गया कि यदि आपदा से निपटने के पूर्व व्यवस्थाएं की जाती तो, मानव जीवन को बचाया जा सकता था। भाजपा के दोस्तो को याद दिलाना चाहूंगा कि वर्ष 1988 में मालपा की त्रासदी और वर्ष 2010 में राज्य हुई दैवीय आपदा की घटना से यदि भाजपा के दोस्तो ने सबक लिया होता और भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए ठोस कार्ययोजना बनायी होती तो, शायद कैग को ऐसी टिप्पणी न करनी पड़ती। श्री कुमार ने कहा कि वर्ष 2013 में जो आपदा आयी थी, वह साधारण किस्म की आपदा नही थी, बल्कि महाप्रलय थी। आपदा के ऐसे समय भाजपा नेताओं ने देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को दो साल तक उत्तराखण्ड न आने की बात कही थी और यह भी कहा था कि आये तो सिर पर कफन बांध कर आये। लेकिन वो भूल रहे है कि राज्य सरकार ने उपलब्ध संसाधनों के बल पर इस महाप्रलय का मुकाबला किया और अधिक से अधिक मानव जीवन को सुरक्षित बचाया। आपदा के कारण ध्वस्त हो चुकी चारधाम यात्रा और बाबा केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया। राज्य सरकार के प्रयासों का फल है कि इस वर्ष केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा पर देश-विदेश से लगभग 10 लाख से अधिक तीर्थ यात्री आये। भाजपा नेता केन्द्र सरकार की असफलताओं और अपने भविष्य को अंधकारमय देखकर बैचैन है। भाजपा की यह बेचैनी गैरसैण के पिछले सत्र और इस बार के सत्र में साफी देखी जा सकती है। इस बार के गैरसैण सत्र में भाजपा नेताओं ने मर्यादाओं को तार-तार किया है। विधान सभा की पीठ लोकतंत्र में विश्वास का प्रतीक होता है। भाजपा नेताओं ने पीठ के विरूद्ध जिस प्रकार से अमार्यादित टिप्पणी की है, उससे लगता है कि वह नई परम्परा शुरू कर रहे है।

Leave A Comment