Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाक़ात

bjp-uk

देहरादून। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने चारधाम यात्रा मार्गों की अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने, माध्यमिक व उच्च शिक्षा में अतिथि शिक्षकों की बहाली करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के हालात की जानकारी भी राज्यपाल को दी और आग्रह किया चारधाम यात्रा से पूर्व यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरूस्त कर दी जानी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल डा. के. के. पाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि मई में चारधाम यात्रा आरंभ होनी है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्वालु देश के कोने-कोने से आते हैं और बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के दर्शन करते हैं। यहां पहुंचने के रास्ते बेहद दुर्गम हैं और मौसम का भी कोई भरोसा नहीं रहता। मौसम कभी भी खराब हो सकता है। ऐसे में यात्रा मार्ग में श्रद्वालुओं के सुविधाएं दुरूस्त कराई जानी चाहिए। जिनमें रहने, खाने और स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा की तैयारियां अभी से आरंभ की जानी चाहिए तभी यात्रा के समय आने वाली अड़चनों को दूर किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांगे्रस सरकार ने अपने कार्यकाल में आमजन के लिए कुछ भी नहीं किया, जिसके चलते आज भी लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हालत में हैं। ग्रामीणों क्षेत्रों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सक नहीं है, जिसके चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कभी कभार उनकी जान पर भी बन आती है। कांगे्रस सरकार ने इन्हें बेहतर करने का कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि आपदा ग्रस्त गांवों का अभी तक पुनर्निमाण नहीं हो पाया है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह स्थितियां बेहद खराब हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए एएनएम केंद्र पर फार्मासिस्टों की नियुक्ति की जानी चाहिए, इससे स्थितियों को सुधारने में कामयाबी मिलेगी। सूखा प्रभावित किसानों को अविलंब सहायता प्रदान की जानी चाहिए। जिन जगहों पर सूखे के कारण किसानों की फसल बर्बाद हुई है वहां उनके समक्ष भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है।

Leave A Comment