Breaking News:

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026

उत्तराखंड : विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 183.71 करोड़ की धनराशि, जानिए खबर -

Tuesday, January 20, 2026

40 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का ध्वस्तीकरण का बुलडोज़र -

Tuesday, January 20, 2026

गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत -

Tuesday, January 20, 2026

जापान में चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड के चार ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन -

Tuesday, January 20, 2026

बिना किसी कोचिंग कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त कर बने अधिकारी -

Tuesday, January 20, 2026

देहरादून फुटबाल एकेडमी का 15वां विंटर कैम्प सम्पन्न, जानिए खबर -

Friday, January 16, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मकर संक्रांति सेवा भाव रूप में मनाया -

Friday, January 16, 2026

किसान की दोनों बेटियां बनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत -

Thursday, January 15, 2026

दोनों पैर नहीं एक हाथ नहीं, जज्बे ने बनाया ऑफिसर -

Thursday, January 15, 2026

संघर्ष : एसपी ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने वाला बना डीएसपी -

Thursday, January 15, 2026

केराकत (जौनपुर) में चाइनीज मांझे से डॉक्टर का गला कटा तड़प तड़पकर हुई मौत -

Thursday, January 15, 2026

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कसरत तेज , जानिए खबर

देहरादून | उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को होगा। केंद्रीय नेतृत्व की टीम रायशुमारी के लिए इस दिन देहरादून पहुंच रही है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत प्रबल दावेदारों में माने जा रहे थे, लेकिन अजय भट्ट ने अगले कार्यकाल के लिए अनिच्छा जाहिर कर दी है। हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि आम सहमति नहीं बनने की सूरत में पार्टी भट्ट को एक और मौका दे सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के ऐलान से पहले प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव तय माना जा रहा है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर 20 जनवरी तक मुहर लग सकती है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान तीन-चार दिन के भीतर हो सकता है। हालांकि, 30 दिसंबर तक यह ऐलान होना था, लेकिन सीएए को लेकर देशभर में बवाल मचने के बाद पार्टी के व्यस्त कार्यक्रमों के चलते प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव टल गया था। भाजपा के ये कार्यक्रम प्रदेशभर में 15 जनवरी तक प्रस्तावित है। इस दिन चुनाव का नोटिफिकेशन हो जाएगा। लिहाजा, इसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कसरत तेज होने जा रही है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, 16 को रायशुमारी के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चैहान, केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल के नेतृत्व में टीम पहुंचने वाली है। इसी दिन नाम के खुलासे की उम्मीद है। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद विनय सहस्रबुद्धे और राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह एक बार रायशुमारी कर जा चुके हैं। यह तो तय है कि पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष कुमाऊं मंडल से ही होगा। इस दौड़ में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इनमें सांसद अजय टम्टा, पूर्व सांसद बलराज पासी, कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ ही वरिष्ठ नेता केदार जोशी व कैलाश पंत शामिल हैं। सूत्रों ने बताया, नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन में जातीय व क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है। इसमें अजय भट्ट और बंशीधर भगत प्रबल दावेदारों में हैं। हाईकमान भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एक साल का एक्सटेंशन भी दे चुका है। सांसद बनने के बाद वे व्यस्तता के चलते वे संगठन की बागडोर संभालने को लेकर अनिच्छा जता चुके हैं। वहीं, भगत यूपी के वक्त से विधायक हैं। वरिष्ठता के चलते उनका दावा मजबूत माना जा रहा है, लेकिन उनकी उम्र आड़े आ रही है। भगत को संघ की पसंद माना जाता है। अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा अनुसूचित जाति का बड़ा चेहरा होने से मजबूत प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

Leave A Comment