Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने प्रचार प्रसार किया तेज

Sunil_Uniyal_Gama

देहरादून। भाजपा महानगर कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा के मुख्य चुनाव कार्यालय का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने पटेलनगर वार्ड से वरिष्ठ समाजसेवी वीर सिंह राठौर और उनके सैकड़ों समर्थकों का फूल मालाओं से स्वागत कर भाजपा परिवार मे शामिल किया। विनय गोयल ने सभी पार्षद प्रत्याशियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा को 1 लाख से ज्यादा वोटों से जिताने का प्रण लें। उन्होंने कहा की भाजपा के मेयर प्रत्याशी की विजय प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रही है, परंतु हमे अतिविश्वास से बचना होगा ओर धरातल पर कार्य करते हुए अपनी पूर्ण शक्ति के साथ चुनाव लड़ाना होगा। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर एवं धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा की चुनाव लड़ना ओर लड़ाना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की नियति है। हम कार्यकर्ता प्रधान संगठन हैं हमारा संगठन बेहद मजबूत ओर दूरदर्शी संगठन है। जो अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने ओर लड़ने के लिए तैयार करता रहता है। उन्होने कहा की हम 100 के 100 वार्डों मे जीत दर्ज करने वाले हैं। प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा की यह चुनाव गली मोहल्ले का चुनाव है और इस चुनाव मे हमें हर घर के हर व्यक्ति से संपर्क करना है और यह जनसम्पर्क की हमारी जीत का मूलमंत्र है। हुमे प्रदेश सरकार की कार्य क्षमता और काँग्रेस के भ्रष्टाचार को जनता के बीच लेकर जाना है। उन्होने कहा की हमे केंद्र ओर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को सम्मानित जनता को बताना होगा। उन्होने कहा के हमारे मेयर प्रत्याशी साधारण एवं स्वछ छवि के प्रत्याशी हैं ओर हमारा साधारण कार्यकर्ता मेयर बनने जा रहा है। हमे डबल इंजन नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र एसी पार्टी है जहां पर एक साधारण कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिसका उदाहरण प्रत्यक्ष रूप से मैं हूं। उन्हांेने कहा कि हम देहारादून नगर निगम को भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ नगर निगम बनाएँगे। नगर निगम में भी प्रदेश कि तरह जीरो टोलेरेन्स कि सरकार होगी। उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क के दौरान जनता से मिल रहे अपार स्नेह और भारी उत्साह से स्पष्ट है कि हम प्रचंड बहुमत से नगर निगम मे बोर्ड बनाने जा रहे हैं। कार्यक्रम मे टिहरी सांसद माला राजयलक्ष्मी शाह, केंट विधायक हरबंश कपूर, राजपुर विधायक खजानदास ओर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा नीलम सहगल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री अदित्या चैहान ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अनिल गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, बलजीत सोनी, शादाब शम्स, हरीश डोरा, सीताराम भट्ट, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, संदीप मुखर्जी, आशीष नागरथ, वरिष्ठ नेत्री विनोद उनियाल, वरिष्ठ नेता विवेकानंद खंडुरी, जितेंद्र रावत मोनी, श्याम पंत, ब्रिजलेश गुप्ता, आनंद प्रकाश नौटियाल, समस्त मंडल अध्यक्ष, 100 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी एवं सैकड़ों कि संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Comment