Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



भाजपा विधायक गणेश जोशी व भाजयुमो नेता बोरा को मिली जमानत

bjp-leader-ganesh-joshi-accused-of-attacking-police-horse-shaktimaan-arrestedदेहरादून। दून में भाजपा के विधानसभा कूच के दौरान पुलिस के घोड़े की टांग तोड़ने के आरोपी भाजपा के मसूरी क्षेत्र के विधायक गणेश जोशी और भाजयुमो नेता प्रमोद बोरा की जमानत याचिका को जिला जज की अदालत ने स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को जमानत दे दी है। गौरतलब है कि 14 मार्च को विधानसभा कूच के दौरान दौरान घुड़सवार पुलिस के घोड़े शक्तिमान की टांग टूट गई थी। आरोप है कि विधायक गणेश जोशी व प्रमोद बोरा ने घोड़े की तरफ डंडे चलाए थे। इस मामले में विधायक गणेश जोशी को गत 18 मार्च को देहरादून से गिरफ्तार किया गया था। जबकि इससे एक दिन पहले 17 मार्च को हल्द्वानी से भाजयुमो नेता प्रमोद बोरा को गिरफ्तार किया गया था। देहरादून में निचली अदालत ने 18 मार्च को गणेश जोशी की जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया था। गत दिवस जिला जज की अदालत में उनके वकील ने गणेश जोशी व प्रमोद बोरा की जमानत याचिका की अर्जी डाली थी। इस पर सुनवाई करते हुए जिला जज रामदत्त पालीवाल ने उन्हें 25-25 हजार के निजी मुचलके में रिहा करने के आदेश दिए। अदालत ने यह निर्देश भी दिए कि दोनों विवेचना में सहयोग करेंगे। जब भी विवेचक उन्हें बुलाएगा वे उपस्थित होंगे और किसी गवाह को वे डराएंगे नहीं। विधायक जोशी को कोर्ट से जमानत मिलने से भाजपाइयों में खुशी है। भजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। 28 मार्च को राज्य की हरीश रावत सरकार को राज्यपाल के निर्देश पर विधानसभा में बहुमत सिद्ध करना है, विधायक गणेश जोशी के जेल में होने से भाजपा का एक सदस्य कम हो रहा था, जिससे कि भाजपा का गणित बिगड़ रहा था। अब विधायक जोशी को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, जो कि भाजपा के लिए राहत की बात है।

Leave A Comment