Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



भारत अंतराष्ट्रीय मेले में उत्तराखंड ’मेक इन इंडिया’ थीम पर प्रस्तुतीकरण करेगा

uttarakhand

प्रगति मैदान नई दिल्ली में 14 से 27 नवम्बर तक भारत अंतराष्ट्रीय मेला का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष की थीम ’मेक इन इंडिया’ के अनुरूप राज्य के विभिन्न विभाग प्रस्तुतीकरण करेंगे। इस बारे में गुरूवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने निर्देश कि मेले में उत्तराखण्ड की संस्कृति, पर्यटन, शिक्षा, ऊर्जा, वानिकी और पूंजी निवेश की संभावनाओं का प्रदर्शन किया जाय।मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड में जल विद्युत उत्पादन, पर्यटन और लघु, मध्यम तथा भारी उद्योग में अपार संभावनाओं पर फोकस किया जाय। शिक्षा के हब के रूप में राज्य की शोकेसिंग की जाय। यहां के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों का प्रदर्शन किया जाय। यहां के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय संस्थानों का प्रदर्शन किया जाय। उन्होंने कहा कि ’स्किल इंडिया’ के तहत स्किलिंग उत्तराखण्ड का भी प्रस्तुतीकरण किया जाय। इसके साथ ही राज्य के शिल्प, हथकरघा, व्यंजन, लोकनृत्य सहित अन्य विशिष्ट पहचान का प्रदर्शन किया जाय। बैठक में बताया गया कि प्रगति मैदान में उत्तराखण्ड पवेलियन में 905 वर्गमीटर बेयर स्पेस और 400 वर्ग ओपन स्पेस दिया गया है। थीम के अनुसार पवेलियन की साज-सज्जा की जायेगी। इस मेले में 24 नवम्बर को उत्तराखण्ड दिवस प्रस्तावित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। आपदा प्रभावित जनपदों के शिल्पियों, बुनकरों, उद्यमियों आदि को पवेलियन में निःशुल्क स्टाल उपलब्ध कराया जायेगा। उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक मेले, प्रदर्शिनी, गोष्ठी, सेमीनार आदि का आयोजन किया जायेगा। बैठक में प्रमुख सचिव एस.रामास्वामी, उमाकांत पंवार, मनीषा पंवार, अपर सचिव अक्षत गुप्ता, निदेशक संस्कृति वीना भट्ट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment