Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



भारत नेपाल का सुख दुःख का है साथी : सीएम

cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड ग्राउण्ड में कंचनपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इंडस्ट्री नेपाल द्वारा आयोजित दूसरे भारत-नेपाल ट्रेड फेयर एण्ड टूरिज्म फेस्टिवल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर नेपाल के वाणिज्य राज्य मंत्री नरबहादुर चंद भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि ऐसे आयोजनों से व्यापारिक रिश्तों तथा व्यवसायिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है। इससे व्यवसायिक ज्ञान व अनुभव को भी साझा करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के सम्बंध आपसी समझदारी एवं रोटी एवं बेटी से भी बढकर है। भारत-नेपाल का सुख दुःख का भी साथी है। 2015 में नेपाल में जब विनाशकारी भूकम्प आया तो भारत एक घंटे के अन्दर पीडितों की मदद के लिये वहां पहुंचा। उन्होंने कहा कि नेपाल से उत्तराखण्ड का भी विशेष जुड़ाव है। कालीनदी के आर पार हमारे आपसी रिश्ते है। भारत में लाखों नेपाली मूल के लोग रहते है। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के उत्पादों का इस प्रकार आपस में प्रदर्शन करना अच्छी पहल है। हमारा आपसी व्यापार कैसे बढे, इस दिशा में भी और अधिक प्रयास किये जाने की उन्होंने जरूरत बताई। उन्होंने महेन्द्र नगर के लिये एक और बस सेवा संचालित करने की भी स्वीकृति प्रदान की है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने विभिन्न उत्पादों के स्टाॅलों का भी निरीक्षण किया तथा व्यवसायियों से वार्ता की एवं उनके अनुभवों को भी साझा किया।  नेपाल के वाणिज्य राज्य मंत्री नर बहादुर ने कहा कि भारत और नेपाल के सम्बंध प्राचीन काल से रहे है। भारत और नेपाल उद्योग व व्यापार के क्षेत्र में भी अच्छे सहयोगी है। अवस्थापना सुविधाओं के विकास में भी भारत का सहयोग नेपाल को मिलता रहा है। सांस्कृतिक व पर्यटन के साथ ही उद्यमिता के क्षेत्र में भी अधिक से अधिक सहयोग की उन्होंने उम्मीद जतायी।  कार्यक्रम को विधायक खजान दास, कुंवर प्रणव सिंह चैम्पीयन, एफ.एन.सी.सी. की चेयरपर्सन भवानी राणा, कंचनपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सुरेश रावल आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर इंडस्ट्रीज एशोशियेशन आॅफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, अनिल जैन सहित उद्योग वाणिज्य महांसघ नेपाल के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment