Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



भारत सरकार की छः सदस्यीय टीम आपदा से राज्य क्षति की करेगी जाँच

uk

भारत सरकार की छः सदस्यीय टीम 6 अक्टूबर को उत्तराखण्ड आ रही है। टीम के सदस्य अलग-अलग पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी जनपदों में हुई क्षति का आकलन करेंगे। अतिवृष्टि और अन्य दैवीय आपदा में राज्य की संरचनाओं की क्षति हुई है। पेयजल, उर्जा, स्कूल, सड़क, पुल, ग्रामीण मार्ग, कृषियोग्य भूमि आदि को भारी नुकसान हुआ है। इस सम्बंध में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने भारत सरकार को 778 करोड़ रूपये की क्षति का मेमोरेंडम भेजा है। एसडीआरएफ मद मे 624 करोड़ रूपये ही अनुमन्य है। शेष धनराशि की भरपाई के लिए मेमोरेंडम भेजा गया है। क्षति का भौतिक सत्यापन करने भारत सरकार की टीम जनपदों का भ्रमण करेंगी। 8 अक्टूबर को सचिवालय में रैप अप मीटिंग के बाद टीम वापस दिल्ली रवाना हो जायेगी। वीडिया कांफे्रंसिंग के दौरान मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को आधार की सीडिंग, प्रधानमंत्री मुद्रा, स्टैंड अप इंडिया और वित्तीय समावेशन के कार्यो में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि छात्रवृत्ति, पेंशन, राशन कार्ड, सिलिंडर आदि लाभार्थी को मिलने वाले लाभ आधार कार्ड से जुड़ने पर ही मिल पायेंगे। बैठक में अपर मुख्य सचिव डाॅ.रणवीर सिंह, प्रमुख सचिव ऊर्जा डाॅ.उमाकांत पवांर, सचिव सिंचाई आनंद बर्धन, सचिव परिवहन सीएस नपलच्याल, सचिव लोनिवि अरविन्द सिंह हयांकी, सचिव वित्त अमित नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment