Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



भारी बारिश से कल्याणी का जल स्तर बढ़ा

uk

रूद्रपुर। मूसलाधार बरसात ने क्षेत्र में जमकर तबाही मचायी। लगातार हुई बरसात से शहर के विभिन्न इलाके जलमग्न हो गये। कल्याणी नदी बेहद उफान पर आ गई और तो और अटरिया रोड स्थित करोड़ों की लागत से बनी कई मीटर लम्बी दीवार ढह गई। हालांकि कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आयी है। लेकिन मूसलाधर बरसात ने क्षेत्र में जमकर नुकसान किया है। इसको लेकर प्रशासन की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रांे में पहुंच लोगों से नदियों से दूर हट जाने की अपील की। प्रातः लगभग 7 बजे बरसात शुरू हो गयी। देखते ही देखते बरसात ने विकराल रूप ले लिया और मूसलाधार बरसात शुरू हो गयी। लगभग तीन घंटे तक हुई बरसात से कल्याणी नदी सहित तमाम नाले पानी से लबालब भर गये और कल्याणी नदी उपफना गयी। कल्याणी नदी के समीप सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कच्चे पक्के मकान बना रखे हैं। किसी अनहोनी की आशंका के चलते एसडीएम एपी बाजपेयी के नेतृत्व में तहसीलकर्मी कल्याणी नदी, रम्पुरा, भदईपुरा, भूतबंगला सहित तमाम उन इलाकों में पहुंचे जहां से बहकर कल्याणी नदी गुजरती है। एसडीएम ने विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों को नदियों से दूर हट जाने की अपील की। लगातार हो रही बरसात के चलते अटरिया मंदिर के समीप करोड़ों की लागत से बनी दीवार का 30 मीटर हिस्सा बुरी तरह ध्वस्त हो गया जिससे वहां हड़कम्प मच गया। आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हैरत की बात तो यह है कि निर्माणाधीन दीवार थोड़े समय पहले ही बनी है और पहली बरसात भी झेल नहीं पायी जिससे दीवार की गुणवत्ता के बारे में पता चलता है। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उध्सर कल्याणी नदी के अलावा गाबा चैक, अग्रसेन चैक, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, गल्ला मंडी आदि क्षेत्रों में भी जल भराव हो गया है।

Leave A Comment