Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



भारी संख्या में अधिकारियो का हुआ तबादला

uk
उप सचिव कार्मिक महावीर सिंह ने बताया है कि शासन द्वारा जनहित में आई.ए.एस. व पी.सी.एस. अधिकारियों के स्थानान्तरण किए गए है। सचिव शहरी विकास, आवास, राज्य सम्पत्ति, प्रोटोकाल तथा आयुक्त आवास डी.एस.गब्र्याल को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ सचिव राजस्व के पद पर तैनात किया गया है। प्रभारी सचिव नियोजन, विद्यालयी शिक्षा, वित्त तथा स्टाफ आफिसर मुख्य सचिव डाॅ. एन.सी.जोशी को प्रभारी सचिव नियोजन के पदभार से अवमुक्त करते हुए प्रभारी सचिव गोपन के पद पर तैनात किया गया है। श्री जोशी के पास शेष पदभार यथावत रहेंगे। अपर सचिव मा. मुख्यमंत्री, वित्त तथा आयुक्त कर दिलीप जावलकर को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर सचिव कार्मिक के पद पर तैनात किया गया है। अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा, सचिवालय प्रशासन (विविध), संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा निदेशक एन.आर.एच.एम. नीरज खैरवाल को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पदभार से अवमुक्त करते हुए अपर सचिव निर्वाचन तथा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। श्री खैरवाल के पास शेष पदभार यथावत रहेंगे। अपर सचिव ग्राम्य विकास, पिछड़ा क्षेत्र विकास, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास तथा अपर परियोजना निदेशक स्वजल श्रीमती ज्योती नीरज खैरवाल को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर सचिव पेयजल, परियोजना निदेशक स्वजल परियोजना, कार्यक्रम प्रबंधक पीआईयू-एडीबी (पेयजल) तथा संयुक्त अधिशासी अधिकारी राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के पद पर तैनात किया गया है। अपर सचिव वित्त, नियोजन, खनन, उच्च शिक्षा, निदेशक खनन तथा लेखा परीक्षा (आॅडिट) श्रीधर बाबू अद्दांकी को वर्तमान पदभार के साथ-साथ कार्यक्रम प्रबंधक पीआईयू (हाउसिंग एण्ड पब्लिक बिल्डिंग) के पद पर तैनात किया गया है। श्रीमती मीनाक्षी पटवाल (स्थानापन्न) संयुक्त सचिव देहरादून मसूरी विकास प्राधिकरण को वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए डिप्टी कलेक्टर चमोली के पद पर तैनात किया गया है। शासन द्वारा अनिल कुमार चन्याल डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा की डिप्टी कलेक्टर चमोली के पद पर की गई तैनाती को निरस्त किया गया है। इसी प्रकार श्री तीर्थपाल डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम रूद्रपुर तथा महाप्रबंधक चीनी मिल बाजपुर की डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ के पद पर की गयी नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है।

Leave A Comment