Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसना प्रथम प्राथमिकता : सीएम

CM

रूद्रपुर | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रामलीला मैदान, रूद्रपुर में तराई के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.पण्डित राम सुमेर शुक्ल जी के 102वें जन्म दिन पर आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्व.शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए कहा कि तराई को बसाने में उनका अहम योगदान रहा है। सरकार स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियो और उनके आश्रितों के सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है। सरकार उनके सम्मान मे कोई कमी नही आने देगी। प्रदेश में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियो की मासिक पेंशन 04 हजार से बढ़ाकर 08 हजार रूपये की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की साजिश का पर्दाफाश कर भ्रष्टाचारियों को कानूनी कठघरे में खडा करने की ठोस कार्यवाही की जा रही है। त्रिवेंद्र ने कहा कि 8 माह के कार्यकाल में सरकार ने विभिन्न महकमो में व्याप्त भ्रष्टाचार की जडों को उखाडने के लिये रणनीति तैयार कर ली है, ताकि दोषियो को कानूनी कठघरे में खडा किया जा सकें। गरीबो का हक हम किसी को छिनने नही देगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो को मार्च के अन्त तक खुले में शौच से मुक्त कर देगी। इसके लिये ठोस कार्ययोजना बनाई गई है। उन्होने कहा जनपद ऊधमसिंहनगर कृषि के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। यहा के किसानो की समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होने कहा प्रदेश में अभी तक 39 हजार किसानो को 2 प्रतिशत ब्याज की दर पर एक-एक लाख ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके अच्छे परिणाम आने पर किसानों की ऋण सीमा बढाई जायेगी। श्री रावत ने कहा अर्द्ध सैनिक बलो के जो जवान वीरगति को प्राप्त होते है उनके एक आश्रित को राजकीय सेवा का लाभ दिया जायेगा। उन्होने कहा कि रूद्रपुर मेडिकल कालेज का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाया जायेगा तथा नजूल भूमि और वर्ग-4 की भूमि पर मालिकाना हक देने के लिये सरल नीति बनायी जायेगी। उन्होने कहा कि प्रदेश के चिकित्सालयों में चिकित्सको की तैनाती हेतु प्रभावी कदम उठाये जा रहे है। इस अवसर पर शुक्ल स्मृति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कृषि के क्षेत्र में चौधरी सतेन्द्र सिंह, पशु पालन में चन्द्र अरोरा, उद्योग में अभिषेक अग्रवाल, शिक्षा के क्षेत्र में डाॅ.किशन वीर सिंह, वित्तीय साक्षरता हेतु मनोज सुयाल, साहित्य के क्षे़त्र में गौरी मिश्रा, उच्च शिक्षा में श्रीनिवास शर्मा, समाजिक कार्य क्षेत्र में सुश्री जया मिश्रा, विज्ञान के क्षेत्र में डाॅ.एसपी सिंह, समाज सेवा में लाला यादव, चिकित्सा के क्षेत्र में डाॅ. हिमांशु बंसल, स्वच्छता के क्षेत्र में ग्राम प्रधान संजय छाबडा व संगीत के क्षेत्र में महेश झा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शिव प्रकाश ने कहा पण्डित राम सुमेर शुक्ल ने जहां देश की आजादी में अपना अहम योगदान दिया वही तराई की स्थापना पर उन्होने महत्वपूर्ण कार्य किये। किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला ने पण्डित राम सुमेर शुक्ल के जीवन परिचय पर विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave A Comment