Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



मछली का अवैध शिकार करने वाला गिरोह फिर सक्रिय

अल्मोड़ा। कोसी नदी में मछली का अवैध शिकार करने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। अराजक तत्वों ने छड़ा बाजार के नदी क्षेत्र में जगह-जगह विस्फोटक से सैकड़ों मछलियां मार डाली हैं। यह हाल तब है जब नदी क्षेत्र में विस्फोट करने पर कड़ा प्रतिबंध है। कुछ समय पहले खैरना व काकड़ीघाट आदि इलाकों में भी इसी तरह मछलियों का शिकार किया गया था। प्रशासन की सख्ती से कोसी जलागम क्षेत्र में मछली के अवैध शिकार पर काफी हद तक अंकुश लगा था, मगर चोरी-छिपे मछली मारने वाले गिरोह की घुसपैठ दोबारा तेज हो गई है। छड़ा बाजार से लगे नदी क्षेत्र में विस्फोट कर दुर्लभ रोहू प्रजाति की अनगिनत मछलियां मार दी गई हैं। विस्फोट से छोटी मछलियों को अधिक क्षति पहुंची है। विस्फोटक में गंधक व पोटाश का इस्तेमाल किया जा रहा है।
वहीं नदी में मछलियों के अवैध शिकार से स्थानीय लोग भड़क उठे हैं। सरपंच पूरन सिंह, धन सिंह, आनंद सिंह, महेंद्र सिंह, बालम सिंह, नंदन सिंह, किशन सिंह, बिष्ट,सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज मेहरा, नारायण सिंह, संजय बिष्ट, मनीष बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, प्रताप सिंह, विजय बिष्ट, आनंद बिष्ट, दीवान सिंह आदि ने बताया कि अवांछिततत्वों को कई बार खदेड़ा जा चुका है, पर वे चोरी-छिपे प्रतिबंधित विस्फोटक का इस्तेमाल करने से बाज नहीं आ रहे। जिस जगह अवैध शिकार किया जा रहा, वह धार्मिक क्षेत्र है। साथ ही खतरनाक भी है। पूर्व में वहां कई लोग जान गंवा चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार कोश्या कुटोली कृष्ण कुमार का कहना है कि कोसी में विस्फोटक से मछली मारना प्रतिबंधित है। इसे रोकने के लिए राजस्व उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया जाएगा। पुलिस व वन विभाग से भी मदद लेंगे, ताकि अवैध शिकारियों पर शिकंजा कसा जा सके।

Leave A Comment