Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



मजदूर से यूट्यूबर बने इसक मुंडा कमाते है लाखों, जानिए खबर

संबलपुर | मजदूर से यूट्यूबर बने इसक मुंडा की कहानी बता रही है कि एक छोटी सी कोशिश आपकी जिंदगी बदल सकती है। आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले इसक मुंडा ओडिशा के संबलपुर जिला के बाबूपाली गांव के रहने वाले हैं। वह मजदूरी करके रोजी-रोटी कमाते थे। लेकिन कोरोना लॉकडाउन के कारण काम-धंधा छूट गया। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इन दिनों वह एक दोस्त के फोन पर यूट्यूब देखा करते थे, जिसे प्रभावित होकर एक दिन उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल खोल लिया और खुद के खाना खाते हुए वीडियो पोस्ट करने लगे। इसके बाद मुंडा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जी हां, अब वो महीने के एक लाख रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं। विदित हो कि मुंडा एक दिहाड़ी मजदूर थे, जो साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान अपने दोस्त के मोबाइल पर यूट्यूब पर वीडियो देखा करते थे। वह इन वीडियोज से काफी इंस्पायर हुए, जिसके बाद उन्होंने दोस्त से 3 हजार रुपये का कर्ज लेकर एक छोटा सा स्मार्टफोन खरीद लिया। फिर उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल खोला और उस छोटे से फोन की मदद से वीडियो बनाकर अपने चैनल पर डालने लगे। इसक मुंडा ने अपना पहला वीडियो मार्च 2020 में बनाया था, जो काफी सरल सा था। इसमें वो टमाटर, हरी मिर्च के साथ चावल और साग खाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस बारे में बताया कि ‘मैंने अपना पहला स्मार्टफोन खरीदने के लिए 4 हजार रुपये का लोन लिया था ताकि वीडियो बना सकूं। मैं अपने छोटे से घर और गांव के जीवन के बारे में वीडियो बनाता हूं, जिसमें दिखाया जाता है कि हम क्या और कैसे खाते हैं। मुझे खुशी है कि मेरे काम को बहुतों ने पसंद किया। अब में अच्छा कमा लेता हूं।’ मुंडा के वीडियो में कुछ भी अनोखा नहीं है। वह हिंदी और संबलपुरी में बात करते हैं। साथ ही, गांव को दिखाते हैं कि कैसे लोग वहां गरीबी से जूझते हुए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करते हैं। उन्होंने फिश करी, चिकन, जंगली मशरूम, लाल चींटियां और घोंघे जैसे स्थानीय भोजन के वीडियो पोस्ट किए हैं।

Leave A Comment