Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



मतदाता सूचि का अंतिम प्रकाशन 10 जनवरी होगा

cs-uk

केन्द्रीय निर्वाचन आयोग की टीम ने उत्तराखण्ड के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से निर्वाचन के तैयारियों की जानकारी ली। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचक नामावली को अपडेट करने के लिये कहा। इसके बाद टीम ने मुख्य सचिव के साथ बैठक कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उप निर्वाचन आयुक्त संदीप सक्सेना, निर्वाचन आयोग के निदेशक निखिल कुमार, सचिव सुमित मुखर्जी ने बुधवार को सचिवालय मे मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह के साथ बैठक की। केन्द्रीय निर्वाचन टीम ने जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यकुशलता की सराहना की। उप निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि निर्वाचक नामावली को अपडेट करने की कार्यवाही चल रही है। सूची का अंतिम प्रकाशन 10 जनवरी, 2017 तक कर दिया जायेगा। उन्होने जनपदों मे रिक्त पदों पर अधिकारियों की तैनाती करने के लिए आग्रह किया, जिससे कि चुनाव प्रक्रिया का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। संवेदनशील मतदेय स्थलों के वेबकास्टिंग की व्यवस्था करने के लिए कहा। इससे चुनाव आयोग मतदान प्रक्रिया का सजीव अवलोकन कर सकेगा। इसके अलावा सभी मतदेय स्थलो मे आॅफ लाइन कैमरे भी लगाये जायेंगे। उन्होने तीन वर्षो से और अपने गृह जनपद में तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण करने के लिए भी अनुरोध किया। मतदेय स्थलों पर न्यूनतम जरूरी सुविधाएं भी समय से सुनिश्चित कर ली जाय। मुख्य सचिव ने भरोसा दिलाया कि चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेंगी। मतदेय स्थलों पर बिजली, पानी, कनेक्टिविटी, शौचालय, रैम्प आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य शुरू हो गया है। गृह मंत्रालय से सेटेलाइट फोन उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया गया है। बैठक मे डीजीपी एमए गणपति, प्रमुख सचिव गृह उमाकांत पवांर, सचिव गृह विनोद शर्मा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment