Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



प्रेमनगर में फिर शुरू हुआ अतिक्रमण, जानिए खबर

देहरादून। प्रेमनगर में पांच माह पहले हटाया गया अतिक्रमण दोबारा सजने लगा है। यहां 32 से ज्यादा दुकानें हटाए गई थी जो अतिक्रमण की जगह पर फिर से खड़ी हो गई हैं। नित नई दुकानें खड़ी होने से प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। खासकर हाईकोर्ट ने यहां सड़क के दोनों तरफ सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाने के आदेश दिए थे। लेकिन, जिला प्रशासन और कैंट बोर्ड इसमें पूरी तरह से विफल नजर आ रहा है। यही कारण है कि 15 सितंबर 2018 को हुई बड़ी कार्रवाई का यहां लाभ नजर नहीं आ रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर 27 जून 2018 को शहरभर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। शहर की विभिन्न सड़कों, नाली, फुटपाथ और सरकारी जमीनों को मुक्त कराने के बाद प्रशासन ने अभियान के 78वें दिन प्रेमनगर में भारी पुलिस फोर्स के साथ बड़ी कार्रवाई की। यहां एक ही दिन प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को नेस्तनाबूद कर दिया था। इसके बाद सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा, लेकिन पांच माह के भीतर प्रेमनगर की तस्वीर बदली हुई नजर आ रही है। यहां ठाकुरपुर रोड पर जो अतिक्रमण ध्वस्त किए गए थे, वह फिर से पनप गए हैं। हालांकि, अभी अधिकांश दुकानें कच्ची बनाई गई हैं। लेकिन धीरे-धीरे यहां पक्के निर्माण की भी तैयारी चल रही है। हर दिन यहां हटाए गए अतिक्रमण की जगह दोबारा निर्माण कार्य चल रहा है। इससे बाजार पूरी तरह से पहले जैसा नजर आने लगा है। हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के इस तरफ आंखें मूंद लेने से सवाल खड़े होने लगे हैं।

Leave A Comment