Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



मनोरंजन : चिरंजीवी के साथ काम कर सकती हैं विद्या बालन

विद्या बालन की ना सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि साउथ में भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वह साउथ की फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। अब जो खबर आ रही है, उससे विद्या के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा। दरअसल, विद्या साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ एक फिल्म करने जा रही हैं। मतलब यह कि वह साउथ इंडस्ट्री में भी धमाका करने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं और क्या जानकारी मिली है।
रिपोर्ट के मुताबिक विद्या से चिंरजीवी की अगली बहुचर्चित फिल्म लूसिफर के लिए संपर्क किया गया है। निर्माताओं ने उन्हें अपनी इस फिल्म में साइन करने का मन बना लिया है। विद्या फिल्म में चिरंजीवी की बहन का किरदार निभाने जा रही हैं। उन्हें जिस किरदार के लिए चुना गया है, उसके लिए पहले नयनतारा, राधिया और जेनेलिया का नाम सामने आ चुका है, लेकिन अब इसके लिए विद्या का नाम लगभग तय माना जा रहा है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विद्या को फिल्म की कहानी और इसमें अपना किरदार बेहद पसंद आया है। उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए रजामंदी दे दी है। विद्या ने फिल्म के इसलिए भी हां की है क्योंकि इस फिल्म के जरिए वह पहली बार चिरंजीवी के साथ काम करने जा रही हैं। बता दें कि विद्या ने आखिरी बार तमिल फिल्म कल्याणी भरथ में मेहमान भूमिका निभाई थी। लूसिफर का निर्देशन मोहन राजा कर रहे हैं। जनवरी में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। यह इसी नाम से बनी हिट मलयालम फिल्म का रीमेक है। एनवी प्रसाद और कोनिडेला प्रोडक्शंस के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। अभिनेता सत्यदेव भी इसमें एक खास भूमिका निभाने वाले हैं। पिछले साल 16 दिसंबर को मोहन राजा ने फिल्म का ऐलान किया था। लूसिफर एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। विद्या की फिल्म शेरनी 18 जून को रिलीज हुई। इसमें विद्या एक वन अधिकारी की भूमिका निभाने जा रही हैं। विद्या तुम्हारी सुलु के निर्माताओं तनुज गर्ग और अतुल कस्बेकर के साथ दोबारा काम करेंगी। उन्होंने एक स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है, जो विद्या को बेहद पसंद आई है। इसके अलावा विद्या निर्माता विक्रम मल्होत्रा की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगी। फिल्म के निर्देशन की बागडोर सुरेश त्रिवेणी संभालेंगे।

Leave A Comment