Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



मरीना मामला : कांग्रेस और भाजपा में सियासत तेज

देहरादून। टिहरी झील में डूबी मरीना बोट को लेकर सियासी खेल शुरू हो गया है। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस ने त्रिवेंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। कांग्रेस का कहना है कि एक तरफ सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े-बड़े वायदे कर रही है, तो वहीं पर्यटन नगरी में इस तरह की घटना होना सरकार की मंशा पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। साथ ही इससे प्रदेश सरकार को बढ़ावा देने वाली बात भी हवा हवाई साबित हो रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टिहरी झील में जिस फ्लोटिंग मरीना में कैबिनेट बैठक आयोजित करके सुरक्षित पर्यटन का संदेश देने की कोशिश की थी वह बोट कुछ दिन पहले टिहरी झील में समा गई। टिहरी झील की मरीना बोट में हुई ऐतिहासिक कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे। अब बीजेपी कांग्रेस शासनकाल में बोट खरीदे जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है, तो वहीं कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की अगर बोट सुरक्षित नहीं थी तो सरकार ने बोट में कैबिनेट बैठक आयोजित करके पूरी कैबिनेट को डुबाने का प्रयास किया था। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में यह बोट 4 करोड़ में खरीदी गई थी। बीजेपी सरकार ने इन दो सालों में बोट से मात्र 330 रुपये की आमदनी की है। इससे जाहिर होता है कि बीजेपी न तो पर्यटन को बढ़ावा देने की सोच रही है और न ही पर्यटकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करने की। वहीं, बीजेपी के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष बत्र्वाल का कहना है कि नाव डूब चुकी है या फिर पानी के ऊपर है, जब तक यह स्पष्ट नहीं हो जाता तब तक इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। उनकी जानकारी के अनुसार बोट निष्क्रिय हालत में खड़ी हुई थी और उसका उपयोग नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग इस पर कार्य योजना तैयार करने में जुटा हुआ था कि नाव को किस प्रकार नियमित पानी पर दौड़ाया जाए। इस मामले में क्या कुछ हुआ है ? उस पर विचार करके सरकार के सामने भी रखा जाएगा।

Leave A Comment