Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



मलिन बस्तिवासियों को राहत प्रदान करने के लिए सीएम का आभार जताया

cm

देहरादून। उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड द्वारा बीती 18 जून के उस आदेश के अनुसार जिसमें कहा गया कि नदी किनारे बसे अवैध अतिक्रमण को तुरन्त हटाया जाये। नदी नालों के किनारे बसी 582 मलिन बस्तियों के लगभग 15 लाख लोग जो अतिक्रमण हटाओ अभियान की जद में आ रहे थे उनको राहत दिलाते हुये त्रिवेन्द्र सरकार द्वारा लाये गये अध्यादेश पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। जिसके अन्तर्गत मलिन बस्तिवासियों को तीन साल की राहत प्रदान की है। उस दौरान उनका नियमितिकरण अथवा अटल आवास योजना के तहत अपना घर देने की सरकार सौगात देने जा रही है। उसके लिये भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सरकार की सराहना की और आम जनमानस के प्रति उनकी संवेदनशीलता की प्रशंसा की और कहा कि त्रिवेन्द्र सरकार आम आदमी की सरकार है और मुख्यमंत्री आम आदमी के दर्द को अपना दर्द समझते हैं। भट्ट ने कहा कि जब से मलिन बस्तियों को हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश आया तब से हमारे विधायकों और हमारी लगातार मैराथन वार्ताऐं चल रही थी कि कैसे मलिन बस्ती पर आई इस समस्या का निवारण किया जाये। भट्ट ने कहा त्रिवेन्द्र सरकार द्वारा मलिन बस्तिवासियों के हित में लिये गये इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली है। भट्ट ने कहा भाजपा प्रारम्भ से ही समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के हित की बात सोचती है यही हमारी नीति, हमारा दर्शन है जो पंण्डित दीनदयाल जी ने हमें दिया जिसे आगे बढ़ाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी कर रही है। हम मलिन बस्तिवासियों के प्रति पूर्ण रूप से संवेदनशील है। उनके हितों की अंदेखी कदापि नहीं की जायेगी। भट्ट ने कहा पूर्व में कांग्रेस शासनकाल में जो मलिन बस्तियों के लिये 2016 में एक्ट बनाया गया था उसमें ढेरों खामियाँ थी, उसके अनुसार 20 परिवारों का ही पुर्नवास व नियमितिकरण संभव था। अब उक्त एक्ट में संशोधन करके मलिन बस्तिवासियों को उजड़ने से बचाने के लिये समुचित विकल्पों जिसमें नियमितिकरण व अटल आवास योजना के तहत उन मलिन बस्ती परिवारों को अपने घर की सौगात भारतीय जनता पार्टी की सरकार देने जा रही है। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस अपने चश्मे का नम्बर ठीक करे। कांग्रेस सदा से ही अपनी राजनीति की जमीन बचाने के लिये गरीबों के कन्धों का सहारा लेकर सत्ता काबिज करने का षड़यंत्र रचती आई है। समाज में भ्रम व द्वेष की स्थिति उत्पन्न करने व भय का वातावरण बनाकर समाज में अराजकता का माहौल बनाना उसका चरित्र रहा है, किन्तु जनता ने उसके इस भ्रम जाल को नकार दिया हैं। कांग्रेस निरन्तर बस्तिवासियों को बर्गलाने का षड़यंत्र कर रही है किन्तु हमारे मलिन बस्ती की भोली भाली जनता कांग्रेस की चालों को समझ चुके हैं।

Leave A Comment