Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



मसूरी हमारी पहचान व शान है : हरीश रावत

cm-uk

मसूरी हमारी पहचान व शान है, यहाॅ के लिए जितना भी किया जाय कम है। हमें मसूरी का विकास नियोजित तथा सभी की सक्रिय सहभागिता से करना होगा। मसूरी उत्तराखण्ड की सामूहिक पहचान है। राज्य व मसूरी शहर का विकास मात्र राज्य सरकार के एकांगी प्रयासों से सम्भव नही है बल्कि इसमें सभी नागरिकों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। राज्य सरकार मसूरी में जल आपूर्ति की समस्या का शीघ्र समाधान चाहती है परन्तु उत्तराखण्ड जैसे छोटे राज्य के लिए 300 करोड़ रूपये की व्यवस्था करना भी एक बड़ी चुनौती है। सभी नागरिकों से अपील है कि जल संरक्षण की दिशा में सभी लोग अपने अपने स्तर से प्रयास करे। मसूरी आबादी के हिसाब से एक छोटा शहर है परन्तु आकांक्षाओं के स्तर पर एक बड़ा शहर है। हमें आने वाले समय में मसूरी की अनेक समस्याओं का समाधान खोजना है जिसमें जाॅर्ज एवरेस्ट से लेकर कब्रिस्तान की चारदीवारी तक शामिल है। मसूरी व नैनीताल जैसे शहरों की नगर पालिकाओं का स्तर अत्यन्त उच्च स्तर का होना चाहिये । इन नगर पालिकाओं के अध्यक्षों को नई पहले करनी चाहिये। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मसूरी स्थित टाउनहाॅल में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा मसूरी में प्रस्तावित टाउन हाॅल, पार्किंग एवं 49 करोड़ 89 लाख 45 हजार रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें 26 करोड़ 45 लाख 30 हजार रूपये की योजनाओं का लोकार्पण व 23 करोड़ 44 लाख 15 हजार रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। लोकार्पित की गई योजनाओं में विशेष योजना सहायता(एसपीए) के अन्तर्गत कार्ट मैकेन्जी मोटर मार्ग का चैड़ीकरण(1.50 लेन) एवं सुधार कार्य, मसूरी राज्य मार्ग-1 पर मोड़ो का चैड़ीकरण व सुधार कार्य, लम्बीधार किमाड़ी देहरादून मोटर मार्ग किमी 01 से 10 का पुनः निर्माण एवं सुधार कार्य, लम्बीधार किमाड़ी देहरादून मार्ग के अवशेष भाग किमी 11.23 एवं 24 का पुनः निर्माण एवं सुधार कार्य व क्याराकुली तो.स पेयजल योजना(जिला योजना) शामिल हैं। शिलान्यास की गई योजनाओं में टाउन हाल व पार्किंग मसूरी का निर्माण कार्य, भट्टा गांव मंदिर से भट्टा गांव की ओर सड़क व रेलिंग निर्माण कार्य, भट्टाफाल से क्याराकुली जाने वाले सड़क व निर्माण कार्य, नाग देवता मंदिर से क्याराकुली सड़क व रेलिंग निर्माण कार्य, भट्टा गांव मंदिर से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, धोबीघाट मसूरी वार्ड न.05 में बारात घर निर्माण कार्य, लण्ढौर वार्ड न.03 में पार्किंग निर्माण कार्य, लण्ढौर वार्ड न.02 मसूरी में सड़क एवं रेलिंग निर्माण कार्य, चार दुकान पार्क मसूरी में म्यूजिकल फाउन्टेन व सिविल कार्य के निर्माण कार्य, मसूरी मलिंगार स्थित हवाघर पर गजिबो निर्माण कार्य, घण्टाघर का निर्माण कार्य व छः शहीद द्वारों का निर्माण कार्य शामिल है।

Leave A Comment