Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



महाकुंभ पर्व पर सभी अखाड़ों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगीः मदन कौशिक

हरिद्वार । हरिद्वार में आयोजित होने वाले आगामी 2021 महाकुंभ मेले को लेकर बैरागी अणियों के संतों महंतों ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित आवास पर उनसे मुलाकात कर महाकुंभ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर पंच निर्वाणी अणी अखाड़े के महंत धर्मदास महाराज ने कहा कि महाकुंभ मेला विश्व भर में भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म की अदभूत पहचान का केंद्र बिन्दु है। महाकुंभ पर्व पर सभी तेरह अखाड़ों को सरकार से सुविधाएं मिलनी चाहिए। स्थायी निर्माण पर अधिक से अधिक जोर दिया जाना चाहिए। कुंभ मेले के दौरान लगने वाले संतों महामण्डलेश्वरों के शिविरों के आसपास सरकार को सड़क, बिजली और पेयजल के विशेष प्रबंधन करने चाहिए। सरकार को अतिरिक्त मेला भूमि को भी चिन्हित कर आश्रम अखाड़ों के संतों को स्थान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को भी लागू कराना होगा। जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कतें महाकुंभ मेले के दौरान ना हो। पंच निर्मोही अखाड़े के परमाध्यक्ष महंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि प्रयागराज कुंभ मेले की तर्ज पर ही हरिद्वार का कुंभ मेला संपन्न कराने में सरकार को वृहद स्तर से तैयारियां कर लेनी चाहिए। कुंभ क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था के साथ साथ सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता होने चाहिए। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों के साथ-साथ देश दुनिया से कुंभ मेले में आम जनमानस पहुंचता है। ऐसे मेंकुंभ मेला सकुशल संपन्न हो इसको लेकर प्रभावी रूप से राज्य की त्रिवेंद्र सरकार को रूपरेखा तैयार करनी चाहिए। पार्किंग स्थल के अलावा हाईवे सड़क निर्माण आवश्यक रूप से पूरा किया जाना जरूरी है। पौराणिक मंदिरों के जीर्णोद्धार के प्रयास भी सरकार को करने चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन परम्पराओं का निर्वाह संत समाज करता चला आ रहा है। कुंभ मेले के आयोजन में भारतीय सनातन संस्कृति की पताका संत समाज द्वारा ही फहरायी जाती है। सरकार को हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां जोरो शोरो से करनी चाहिए। जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा संत समाज व आमश्रद्धालुओं को नही होनी चाहिए। हरकी पैड़ी की भव्यता को लेकर भी सरकार को कार्य योजनाएं बना लेनी चाहिए। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने संतों के प्रतिनिधिमण्डल को पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार महाकुंभ मेले के आयोजन को लेकर रणनीति के तहत कार्य कर रही है। समान रूप से संतों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। किसी के साथ भी भेदभावपूर्ण नीति नहीं अपनायी जाएगी।

Leave A Comment